एक्सप्लोरर

थोक और रिटेल महंगाई दोनों घटींः महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर

नई दिल्लीः आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर आई है और लोगों के लिए राहत की बात है कि देश की रिटेल महंगाई यानी खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट देखी गई है. अप्रैल में रिटेल महंगाई दर घटकर 2.99 फीसदी रही जबकि मार्च में रिटेल महंगाई दर 3.81 फीसदी थी. पहले थोक महंगाई दर में गिरावट आई और अब रिटेल महंगाई दर यानि सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है. मार्च, 2017 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति में रिटेल महंगाई दर 3.89 फीसदी से संशोधित होकर 3.81 फीसदी हुई है.

खाने-पीने की चीजों के दाम घटे
  • अप्रैल में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर घटकर 0.61 फीसदी रही जोकि मार्च में 2.01 फीसदी थी.
  • अप्रैल में खाने-पीने की चीजों की रिटेल महंगाई दर घटकर -8.59 फीसदी रही जबकि मार्च में ये -7.24 फीसदी रही थी.
  • अप्रैल में फलों की रिटेल महंगाई दर में भारी कमी आई और ये घटकर 3.78 फीसदी रही जबकि मार्च में ये 9.35 फीसदी रही थी.
  • महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में अनाजों की रिटेल महंगाई दर घटकर 5.06 फीसदी रही जोकि मार्च 2017 में 5.38 फीसदी रही थी.
  • अप्रैल में दूध के बने उत्पादों की रिटेल महंगाई दर बढ़ी है और ये 4.74 फीसदी रही जोकि मार्च के महीने में 4.69 फीसदी रही थी.
  • अप्रैल में दालों की रिटेल महंगाई दर घटकर -15.94 फीसदी रही जबकि मार्च में ये -12.42 फीसदी रही थी.
  • अप्रैल में चीनी और मिठाईयों की रिटेल महंगाई दर में भी अच्छी गिरावट देखी गई है और ये घटकर 11.37 फीसदी रही है. वहीं इससे पिछले महीने मार्च में ये 17.05 फीसदी रही थी.

फ्यूल-बिजली की रिटेल महंगाई दर अप्रैल में फ्यूल एवं बिजली की रिटेल महंगाई दर 6.13 फीसदी रही है जोकि मार्च में 5.56 फीसदी रही थी. महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में कपड़ों एवं जूतों की रिटेल महंगाई दर मामूली घटकर 4.58 फीसदी रही है जोकि मार्च में 4.60 फीसदी पर आई थी.

थोक महंगाई दर में भी आई है गिरावट महंगाई के दूसरे मोर्चे थोक महंगाई दर यानि-होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) में भी गिरावट देखी गई है. अप्रैल में थोक महंगाई दर घटकर 3.85 फीसदी रही है जबकि मार्च में थोक महंगाई दर 5.29 फीसदी थी. अप्रैल में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 3.82 फीसदी से घटकर 1.16 फीसदी रही है. इस बार रिटेल महंगाई और थोक महंगाई दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आम ग्राहक के लिए ये अच्छी खबर है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने थोक महंगाई दर का आधार बदलकर 2011-12 कर दिया है, इससे पहले 2004-05 को आधार मानकर आंकड़े जारी किए जाते थे. साथ ही नई डब्ल्यूपीआई सीरीज में पहले के 676 आइटम के मुकाबले अब 697 आइटम जोड़े गए हैं.

आने वाले समय में होगा ये बदलाव आने वाले आंकड़ों के लिए डब्ल्यूपीआई से इनडायरेक्ट के असर को हटाने का फैसला लिया गया है. मोटे तौर पर इसका असर जानें तो एक बिजनेस चैनल के मुताबिक जीएसटी लागू होने के बाद महंगाई पर क्या असर पड़ा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि सरकार ने पहले ही दावा किया है और राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने एबीपी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया था कि जीएसटी आने के बाद महंगाई में ज्यादा इजाफा होने का डर निराधार है.

औद्योगिक उत्पादन, थोक महंगाई दर के आंकलन का तरीका बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget