एक्सप्लोरर

CNG Price Hike: IGL ने चुपके से बढ़ाए सीएनजी के दाम, दिल्‍ली-एनसीआर में ये हैं नए भाव

CNG Price Hike: दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए झटके की खबर है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बुधवार को ही सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी थी और चुपके से इस प्राइस हाईक को अंजाम दिया है.

CNG Price Hike: अगर आप दिल्ली-एनसीआर के इलाके में रहते हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ने सीएनजी की कीमत में एक रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. IGL की वेबसाइट पर जी गई जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी दिल्ली के अलावा आसपास के कई शहरों में की गई है. नई कीमत 23 अगस्त 2023 से लागू भी हो चुकी हैं. इस इजाफे के बाद दिल्ली में सीएनजी 74.59 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी और हापुड़ में भी सीएनसी के दाम में इजाफा हुआ है. 

दिल्ली के अलावा इन शहरों में भी बढ़ी कीमतें

दिल्ली से सटे नोएडा में भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की है. यहां सीएनजी 3 रुपये महंगी होकर 80.20 रुपये प्रति किलो के रेट से मिल रही है. वहीं ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत में दो रुपये का इजाफा हुआ है और यह 79.20 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां सीएनजी 2 रुपये महंगी होकर 79.20 रुपये में मिल रही है. रेवाड़ी में 82.20 रुपये और हापुड़ में 79.20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी की नई कीमत तय की गई है.

जुलाई में कम हुई थी कीमत

गौरतलब है कि आम जनता को महंगी सीएनजी से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था. इस कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. आमतौर पर सीएनजी का इस्तेमाल गाड़ियों के फ्यूल के रूप में किया जाता है. इसके अलावा बिजली उत्पादन में भी इसका बड़े पैमाने पर यूज होता है. ऐसे में सीएनजी के दाम में इजाफे से पहले से महंगाई से परेशान आम लोगों की जेब पर और बोझ बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

Mera Bill Mera Adhikar के जरिए कैसे जीत सकेंगे 1 करोड़ रुपये तक के ईनाम, जानिए पूरा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget