एक्सप्लोरर

IIP Nov 2023: नवंबर में भी बढ़ा भारत का औद्योगिक उत्पादन, आईआईपी में आई करीब ढाई फीसदी की तेजी

Index of Industrial Production: इससे पहले अक्टूबर महीने के दौरान भी आईआईपी में तेजी आई थी और देश के कारखानों का उत्पादन 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था...

नवंबर महीने के दौरान भारत के औद्योगिक उत्पादन में एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के दौरान भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी आईआईपी में करीब ढाई फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी आईआईपी में तेजी दर्ज की गई थी.

हर महीने की 12वीं तारीख को आंकड़ा

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम देश के कारखानों के उत्पादन के आंकड़ों की जानकारी दी. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का त्वरित अनुमान हर महीने की 12 तारीख को जारी किया जाता है. अगर महीने की 12वीं तारीख को कोई सार्वजनिक अवकाश रहता है तो ऐसी स्थिति में मंत्रालय एक दिन पहले ही डेटा जारी कर देता है. यह डेटा 6 महीने के गैप से पब्लिश किया जाता है.

अक्टूबर में था 16-महीने का हाई

ताजे आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक 141 रहा. यह साल भर पहले की तुलना में 2.4 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले अक्टूबर 2023 के महीने में आईआईपी 144.5 पर रहा था, जो साल भर पहले की तुलना में 11.7 फीसदी ज्यादा था. अक्टूबर महीने के दौरान देश के कारखानों के में उत्पादन 16 महीने की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई थी.

8 महीने में सबसे धीमी बढ़ोतरी

चालू वित्त वर्ष में अब तक आईआईपी के मोर्च पर अच्छे आंकड़े देखने को मिले हैं. अप्रैल से लेकर नवंबर तक हर महीने आईआईपी में ग्रोथ रिकॉर्ड की गई है. हालांकि नवंबर महीने में आईआईपी ग्रोथ की रफ्तार कुछ कम जरूर पड़ी है. यह कारखानों के उत्पादन में 8 महीनों की सबसे धीमी वृद्धि है. इससे पहले मार्च 2023 में आईआईपी में सबसे कम 1.7 फीसदी की वृद्धि आई थी.

ऐसा रहा खुदरा महंगाई का हाल

दूसरी ओर आज खुदरा महंगाई के भी आंकड़े जारी किए गए. खुदरा महंगाई में पिछले महीने यानी दिसंबर 2023 के दौरान कुछ तेजी दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने के दौरान खुदरा महंगाई की दर 5.69 फीसदी रही. उससे पहले नवंबर 2023 में खुदरा महंगाई 5.55 फीसदी रही थी. दिसंबर के दौरान खुदरा महंगाई की दर 4 महीने के उच्च स्तर पर है.

ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप-मालदीव के विवाद के बीच इस शेयर को हुआ फायदा, 15 दिनों में हुआ 52 पर्सेंट मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget