एक्सप्लोरर

नोटबंदी का झटकाः IMF ने भारत की जीडीपी बढ़त का अनुमान घटाकर 6.6% किया

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भारत सरकार के लिए आज एक चिंता की खबर दे दी है. आईएमएफ ने 2016-17 में भारत की वृद्धि दर यानी जीडीपी घटकर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. नोटबंदी के बाद से ही कई अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां और ब्रोकिंग फर्में भारत की जीडीपी दर में गिरावट के भारी अनुमान दे रही हैं.

  अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि नोटबंदी से उपजी 'उपजी अस्थायी' बाधाओं के कारण अर्थव्यवस्था में आए तनाव से भारत की वृद्धि दर 2016-17 में घटकर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है. अपनी सालाना रिपोर्ट में हालांकि आईएमएफ ने कहा है कि नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर केवल फौरी असर होगा और यह अगले कुछ साल में 8 फीसदी से ज्यादा की अपेक्षित वृद्धि दर पर लौट आएगी. भारत पर अपनी सालाना रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा है कि 8 नवंबर, 2016 के बाद नकदी की कमी और पेमेंट दिक्कतों की वजह से कंजम्प्शन और व्यापार गतिविधियों में कमी आई है. इसके चलते देश की बढ़त के स्तर को पहले की तरह बनाए रखने के सामने एक नई चुनौती आई है. इसने कहा है कि वित्त वर्ष 2016-17 में वृद्धि दर घटकर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है. यह 2017-18 में बढ़कर 7.2 फीसदी रहना अनुमानित है. आईएमएफ ने कहा है कि नकदी की कमी के कारण खास तौर पर निजी खपत से फौरी बाधाओं का असर वृद्धि पर पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि नकदी की कमी दूर होगी तो अनुकूल मॉनसून, तेल की नीची कीमतों और आपूर्ति संबंधी बाधाओं को दूर करने की दिशा में लगातार बढ़त से भारत की जीडीपी में बढ़त को समर्थन मिलेगा. हालांकि आईएमएफ ने एक राहत की खबर भी दी है कि जीएसटी लागू होने से भारत की आर्थिक विकास दर 8 फीसदी से ज्यादा हो सकती है जो कि इसके पहले के अनुमान के मुताबिक ही है. सरकार ने पहले भी अनुमान दिया है कि जीएसटी आने के बाद देश की जीडीपी में 2 फीसदी का इजाफा हो जाएगा. आईएमएफ ने आज कहा कि वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही की बेहतर तरीके से करने के लिये सिंगल नेशनल मार्केट को तैयार करने में भारी मदद मिलेगी. हालांकि उसके साथ ही जीएसटी से उम्मीद की तुलना में अधिक लाभ होगा और आगे और संरचनात्मक सुधारों से वृद्धि को मजबूती मिलेगी. साथ ही लगातार पेट्रोलियम प्रोड्क्ट्स की कीमतें नरम रहने से भारत को लंबी अवधि में फायदा ही होगा.

आईएमएफ ने भारत पर अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि जीएसटी की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन की गति के ईद-गिर्द कुछ अनिश्चितताएं बनी हुई है. इसे अपनाये जाने से भारत की जीडीपी वृद्धि दर मध्यम अवधि में आठ फीसदी से अधिक पहुंचाने में मदद मिलेगी क्योंकि यह एकल राष्ट्रीय बाजार सृजित करेगा और वस्तुओं और सेवाओं की देश में आवाजाही बेहतर होगी. इसमें कहा गया है कि जीएसटी से मौजूदा इनडायरेक्ट टैक्स प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होगा. साथ ही टैक्स रिफॉर्म जारी रहेगा जिसमें कंपनी टैक्स की दर चरणबद्ध तरीके से 4 साल में 30 फीसदी से 25 फीसदी पर लाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank of Baroda: डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
Business Idea: एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget