एक्सप्लोरर

Namo Bharat Train: भारत की सबसे तेज ट्रेन, 25 मिनट में मेरठ से पहुंचाएगी गाजियाबाद, समय बचेगा लेकिन इतना ज्यादा होगा खर्च

Namo Bharat Train Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ शहर के लोग लंबे समय से नमो भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. उनका लंबा इंतजार आज से समाप्त हो रहा है...

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ के बीच की दूरियां आज से कम होने वाली हैं. देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन नमो भारत आज से मेरठ में भी दौड़ने लगेगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों खासकर मेरठवासियों के लिए दिल्ली-एनसीआर का सफर आसान होने वाला है. उनके लिए घंटों का सफर अब मिनटों का हो जाएगा. हालांकि समय की इस बचत के लिए लोगों को जेबें ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

25 मिनट में तय होगा 42 किलोमीटर का सफर

दरअसल नामे भारत ट्रेन आज से मेरठ और एनसीआर के गाजियाबाद तक के लिए शुरू हो रही है. आज की शुरुआत गाजियाबाद स्थित सहिबाबाद स्टेशन और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच हो रही है. देश की सबसे तेज ट्रेन नमो भारत 42 किलोमीटर की इस दूरी को सिर्फ 25 मिनट में तय करेगी. मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच यह ट्रेन मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.

पिछले साल पीएम मोदी ने की शुरुआत

नमो भारत ट्रेन पहले से ही दौड़ लगा रही है. उसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में की थी, लेकिन उस समय ट्रेन का परिचालन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के लिए ही शुरू हुआ था. उसके बाद इस साल मार्च में नमो भारत ट्रेन का परिचालन दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ तक के लिए शुरू किया गया था. अब आज से ट्रेन का परिचालन मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक बढ़ाया जा रहा है. यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक जाएगी, जिसकी शुरुआत अगले साल होने की उम्मीद है.

इतनी स्पीड से दौड़ लगाती है नमो भारत

नमो भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ लगाने में सक्षम है. हालांकि अभी इसका परिचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा, लेकिन तब भी वह भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है. यह देश की पहली रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट भी है. इस ट्रेन में टोटल 6 डिब्बे होते हैं. एक डिब्बा महिलाओं के लिए, जबकि एक डिब्बा प्रीमियम क्लास के लिए रिजर्व होता है. सामान्य डिब्बों में 72 और प्रीमियम डिब्बे में 62 सीटें हैं.

इतना ज्यादा करना पड़ेगा खर्च

मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन तक के लिए नमो भारत ट्रेन का किराया 110 रुपये से शुरू हो रहा है. सामान्य श्रेणी के लिए किराया 110 रुपये रखा गया है, जबकि प्रीमियम क्लास में सफर करने के लिए 220 रुपये खर्च करने होंगे. दो सबसे नजदीकी स्टेशन के लिए सामान्य किराया 30 रुपये और प्रीमियम किराया 60 रुपये है. अभी मेरठ से गाजियाबाद के लिए ट्रेन का किराया 45 रुपये से और बस का किराया 80 रुपये से शुरू हो रहा है. सफर में लोगों को ट्रेन से एक घंटे लग जाते हैं, जबकि जाम की समस्या के चलते बस का सफर कई बार घंटों लंबा खिंच जाता है. ऐसे में यात्रियों को अब बेशकीमती समय की तो बचत होगी, लेकिन उसके लिए पहले की तुलना में डबल से ज्यादा खर्च करना होगा.

ये भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार रह गई आधी, जानिए ऐसा क्यों हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget