एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार रह गई आधी, जानिए ऐसा क्यों हो गया

Indian Railways: रेलवे ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी उपलब्ध कराई है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति में हर साल कमी आती जा रही है. रेलवे ने इसके कई कारण भी गिनाए हैं.

Indian Railways: देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की रफ्तार में भारी कमी आई है. वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 2020-21 में 84.48 किमी प्रति घंटे से कम होकर 2023-24 में 76.25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है. रेल मंत्रालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत एक आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और भौगोलिक कारणों से धीमी चल रही ट्रेन 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव के बड़े काम जारी हैं. इसकी वजह से न केवल वंदे भारत बल्कि कई अन्य ट्रेनें भी धीमी गति से चल रही हैं. इसके अलावा कुछ वंदे भारत ट्रेनें दुर्गम क्षेत्रों में भी चलाई गई हैं. इन इलाकों में भौगोलिक कारणों या खराब मौसम की वजह से तेज गति से ट्रेन नहीं चलाई जाती हैं. मुंबई सीएसएमटी और मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कोंकण रेलवे के कम ऊंचाई वाली पर्वत श्रृंखलाओं से होकर गुजरती हैं. यहां गति बढ़ाने से सुरक्षा का सवाल पैदा हो जाता है. उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में ट्रेनों का संचालन और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

हर साल घटती जा रही वंदे भारत की औसत स्पीड 

आरटीआई दाखिल करने वाले मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौड़ ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किमी प्रति घंटा थी. यह 2022-23 में घटकर 81.38 किमी प्रति घंटा हो गई. साल 2023-2024 में इसकी रफ्तार और कम होकर 76.25 किमी प्रति घंटा रह गई. 15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई वंदे भारत एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है. यह अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. हालांकि, खराब ट्रैक स्थितियों के कारण यह दिल्ली-आगरा रूट को छोड़कर देश में कहीं भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकती.

250 किमी की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन हो रही तैयार 

रेलवे अधिकारी ने कहा कि पटरियों की मरम्मत करके उन्हें ठीक किया जा रहा है. इस वजह से विभिन्न स्थानों पर सावधानी बरती जा रही है. काम पूरा हो जाने के बाद हमारे पास ऐसी ट्रेनें होंगी, जो 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी. देहरादून-आनंद विहार (63.42 किमी प्रति घंटा), पटना-रांची (62.9 किमी प्रति घंटा) और कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट (58.11 किमी प्रति घंटा) वंदे भारत औसत गति से भी नीचे चल रही हैं.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: अबकी बार, 250 की रफ्तार, रेलवे ने नए मिशन पर काम किया शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget