एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: गिरावट के साथ खुलने के बाद संभला बाजार, अब हरे निशान में सेंसेक्स-निफ्टी कर रहा कारोबार

Share Market Update: बाजार को नीचे ले जाने में सबसे बड़ा हाथ बैंकिंग स्टॉक्स का रहा है. बैंक निफ्टी 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Stock Market Opening On 2nd February 2023: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. निवेशकों की बिकवाली, अडानी समूह के इंटरप्राइजेज के एफपीओ की वापसी के चलते बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ा हुआ है. जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स 248 अंकों की गिरावट 59,459 अंकों पर खुला है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 17,517 अंकों पर खुला है. हालांकि गिरावट के साथ खुलने के बाद बैंक ने निचले लेवल से शानदार रिकवरी दिखाई है. और अब सेंसेक्स 182 और निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार में ये तेजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते आई है जो सुबह गिरावट के साथ खुले थे. 


सेक्टरोल अपडेट 

आज के कारोबारी सत्र में आईटी, एफएमसीजी, मीडिया,  और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही है. जबकि बैंकिंग, ऑटो, इंफ्रा, मेटल्स, एनर्जी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ तो 15 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के 50 शेयरों में 19 शेयर तेजी के साथ तो 31 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं अडानी समूह के ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 


चढ़ने वाले शेयर्स 

आज तेजी वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंफोसिस 1.98 फीसदी, एचसीएल टेक 1.79 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.61 फीसदी, टीसीएस 1.48 फीसदी, आईटीसी 1.47 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.19 फीसदी,विप्रो 1.14 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.01 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.96 फीसदी, भारती एयरटेल 0.89 फीसदी अल्ट्राटेक सीमेंट 0.61 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.28 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. 

गिरने वाले शेयर्स 

गिरने वाले शेयर्स में एसबीआई 2.11 फीसदी, बजाज फाइनैंस 1.73 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.29 फीसदी, एचडीएफसी 1.12 फीसदी, एनटीपीसी 1.09 फीसदी, सन फार्मा 1.05 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.04 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.96 फीसदी, टाटा स्टील 0.61 फीसदी, रिलायंस 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.  

ये भी पढ़ें-

Richest Indian: गौतम अडानी को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, देखें दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget