एक्सप्लोरर

Indian Retail Market: इस साल टॉप शहरों में रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से खुलेंगे मॉल, इन दो शहरों का सबसे ज्यादा योगदान

Indian Retail Market Size: भारत अभी दुनिया के सबसे बड़े खुदरा बाजारों में से एक है. इसके साथ ही यह तेजी से ग्रोथ भी कर रहा है. अगले कुछ साल में इसका साइज काफी बड़ा हो जाने वाला है.

भारत अभी दुनिया के सबसे बड़े खुदरा बाजारों (Indian Retail Market) में से एक है. ई-कॉमर्स (E-Commerce) और ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर (Organized Retail Sector) के उभार ने पिछले कुछ सालों के दौरान खुदरा बाजार को तेजी प्रदान की है. हालांकि ई-कॉमर्स के दौर में भी ऑफलाइन रिटेल मार्केट की ग्रोथ प्रभावित नहीं हुई है. इस कारण यह साल देश के टॉप शहरों में मॉल के बढ़ने की रफ्तार के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने वाला साबित हो सकता है.

इस साल इतना बढ़ेगा मॉल स्पेस

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक (Anarock) और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Retailers Association Of India) ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में देश के शीर्ष सात शहरों में मॉल स्पेस में करीब 110 लाख वर्ग फीट का इजाफा होगा. यह फुटबॉल के 145 मैदानों के क्षेत्रफल से ज्यादा होगा. कोरोना महामारी के चलते कुछ सालों की सुस्ती के बाद मॉल सेक्टर में शानदार तेजी का दौर लौटने के संकेत मिल रहे हैं.

इन सात शहरों में तेज ग्रोथ

रिपोर्ट की मानें तो पिछले तीन साल में मिलाकर जितनी ग्रोथ हुई थी, उससे ज्यादा अकेले 2023 में होने वाली है. यह किसी भी एक साल के दौरान मॉल स्पेस में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, अभी देश के सात बड़े शहरों बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और पुणे में 510 लाख वर्ग फीट मॉल स्पेस है. इसमें साल 2026 तक 250 लाख वर्ग फीट का इजाफा होने वाला है.

एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया कार्यक्रम का दूसरा एडिशन देखने के लिए क्लिक करें.

पिछले साल ऐसा रहा हाल

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद मॉल स्पेस की इस ग्रोथ में करीब 46 फीसदी का योगदान देंगे. इनके बाद 19 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ बेंगलुरू का स्थान होगा. पिछले साल इन सात शहरों में मॉल स्पेस में 26 लाख वर्ग फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी, जो साल 2021 की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा था. पिछले साल मॉल रेंटल में भी वृद्धि हुई. यह करीब 15 फीसदी ग्रोथ के साथ 2022 में महामारी से पहले के स्तर के पार निकल गया.

किराये में भी आई तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू में मॉल का किराया पिछले साल सबसे ज्यादा करीब 27 फीसदी बढ़ा. इसके बाद 20 फीसदी की वृद्धि के साथ कोलकाता का स्थान रहा. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ एक्सीक्यूटिव कुमार राजगोपालन ने इस बारे में कहा, ज्यादा किराये के बाद भी रिटेलर्स बचत के बजाय गुणवत्ता वाली जगहों को वरीयता दे रहे हैं. आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सप्लाई आ रही है, जिससे रिटेलर्स के सामने विस्तार के मौके होंगे.

इतना बड़ा हो जाएगा खुदरा बाजार

एनारॉक की इस रिपोर्ट के अनुसार, अगल कुछ साल में भारतीय खुदरा बाजार का साइज कई गुना बढ़ जाने वाला है. साल 2021 में भारतीय खुदरा बाजार का साइज 690 बिलियन डॉलर का था. साल 2032 तक यह बढ़कर 02 ट्रिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है. इस तरह रिटेल मार्केट के साइज में सालाना 25 फीसदी की दर से वृद्धि होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget