एक्सप्लोरर

Indian Railway Rules: ट्रेन एक्सीडेंट में मृत्यु या घायल होने पर मिलती है बीमा राशि, बुकिंग करते वक्त रखें बस एक बात का ख्याल

Railways Insurance Cover: अगर आप रेल से सफर करते हैं तो टिकट बुकिंग करते वक्त ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाएं. यह  रेल एक्सीडेंट (Railway Accident) की स्थिति में आपकी बहुत मदद कर सकता है.

Indian Railways Insurance Cover: रेलवे को भारत (Indian Railway) की जीवनी कहा जाता है. हर दिन लाखें की संख्या में रोज लोग ट्रेन में सफर (Travelling in Train) करते हैं. ट्रेन के सफर को बेहद सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है. देश में आज भी एक बड़ा तबका लंबे सफर के लिए ट्रेन को ही पसंद करता है. आजकल ट्रेन की टिकट (Train Ticket Booking) बुक कराने के लिए लोग ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेते हैं. आजकल बहुत कम लोग ही टिकट की खिड़की पर रिजर्वेशन कराने जाते हैं. ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का सहारा लेते हैं. ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Train Ticket Online Booking) कराते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अपने ट्रैवेल का इंश्योरेंस जरूर करा लें. वैसे रेल सफर का बीमा कराना एक ऑप्शन सुविधा है.  ट्रैवल इंश्योरेंस (travel insurance) के लिए यात्रियों को 35 पैसे की मामूली रकम का भुगतान करना पड़ता है.

अगर आप रेल से सफर करते हैं तो टिकट बुकिंग करते वक्त ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) जरूर करवाएं. यह  रेल एक्सीडेंट (Railway Accident) की स्थिति में आपकी बहुत मदद कर सकता है.  रेल एक्सीडेंट में हुआ नुकसान की भरपाई करने में यह मदद करता है. रेलवे एक्सीडेंट में आपका कितना नुकसान हुआ है उसके मुताबिक आपको बीमा की राशि देता है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

रेलवे के नियमों के अनुसार एक्सीडेंट होने पर मिलती है इतनी बीमा राशि-
-एक्सीडेंट में यात्री की मृत्यु हो जाने पर 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है.
-यात्री के पूरी तरह विकलांग हो जाने पर 10 लाख रुपये मिलते हैं.
-आंशिक तौर पर स्थाई विकलांगता पर 7.5 लाख रुपये मिलते हैं.
-घायल होने पर 2 लाख रुपये हॉस्पिटल के खर्चे के लिए.
-मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 10 हजार रुपये मिलते हैं.

टिकट बुकिंग के बाद नॉमिनी जरूर करें अपडेट
आप रेलवे टिकट बुकिंग करने के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए नॉमिनी के डिटेल्स जरूर भरें. नॉमिनी के डिटेल्स (Nominee Details) भरने के लिए आपके पास ईमेल आईडी (Email ID) और मोबाइल नंबर (Mobile Number) पर मैसेज जाएगा. इसके बाद इस पर क्लिक करके अपना नॉमिनी के डिटेल्स भर दें. रेल एक्सीडेंट की हालात में नॉमिनी दर्ज करने की हालत में बीमा क्लेम (Insurance Claim) करने में आसानी होती है.

इस तरह बीमा कर सकते हैं क्लेम-
ट्रेन एक्सीडेंट होने की स्थिति में वह व्यक्ति, नॉमिनी या उसका उत्तराधिकारी बीमा क्लेम कर सकता है. इसके लिए वह इंश्योरेंस कंपनी (Insurance Claim) की नजदीकी ऑफिस में जाकर बीमा क्लेम कर सकता है. इसके साथ कंपनी को पूरी जानकारी भी देनी होगी. इसके साथ ही आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card) आदि जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत भी पड़ेगी. ध्यान रखें कि ट्रेन एक्सीडेंट के 4 महीने के अंदर आप यह बीमा क्लेम जरूर कर दें. 

ये भी पढ़ें-

New Business Idea: नौकरी के साथ करना चाहते हैं साइड बिजनेस, केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें नया व्यापार

Godhan Nyay Yojana: मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना क्या है? किसान किस तरह उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget