एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, इन स्टेशनों पर मिलेगी ऑटोमेटिक टिकट की सुविधा, समय की होगी बचत

Railway Ticket: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को स्टेशनों पर जनरल और प्लेटफार्म टिकट के लिए लगने वाली लंबी लाइन से छुटकारा देने जा रही है. जानिए रेलवे ने इसके लिए क्या इंतजाम किये है.

Indian Railways Will Install ATVM: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रेलवे सफर के दौरान अपने यात्रियों की हर छोटी जरूरत और परेशानी का बड़ी बारीकी से ध्यान रखती है. इस बार रेलवे देश के कुछ रेलवे स्टेशनों पर नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (Automatic Ticket Vending Machine - ATVM) लगाने का फैसला किया है. इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. इन मशीनों से उन्हें जल्दी टिकट मिल सकेगा, जिससे स्टेशनों पर लगने वाली टिकट की लाइन का झंझट भी खत्म हो जाएगा. जानिए रेलवे ने क्या प्लानिंग की है..

254 नए एटीवीएम लगाए जाएंगे

दक्षिणी रेलवे मंडल (Southern Railway Divisions) ने कई रेलवे स्टेशनों पर 254 अतिरिक्त एटीवीएम (ATVM) लगाने का फैसला किया गया है. कुल 6 डिवीजनों में 254 एटीवीएम स्थापित किए जाएंगे. इसमें चेन्नई डिवीजन (96 ), तिरुचिरापल्ली डिवीजन (12) , मदुरै डिवीजन (46), तिरुवनंतपुरम डिवीजन (50), पलक्कड़ डिवीजन (38), सलेम डिवीजन (12) में एटीवीएम मशीनें लगाई जाएगी. 

अभी 99 एटीवीएम चालू 

दक्षिणी रेलवे मंडल में मौजूदा 99 एटीवीएम मशीनें काम कर रही है. इसके अतिरिक्त, कुछ मशीनें पहले से ही जोनल रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अपनी सेवाएं दे रही है. इसमें चेन्नई डिवीजन में 34 एटीवीएम, मदुरै डिवीजन में 16 एटीवीएम, जबकि पलक्कड़ 15, तिरुवनंतपुरम 14, सलेम 13 और तिरुचिरापल्ली डिवीजनों में 7 एटीवीएम मशीनें इस्तेमाल की जा रही है. 

मिलेंगे कम दूरी की यात्रा के टिकट 

इस ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से हर रोज और आए दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है. इससे प्लेटफॉर्म टिकट और कम दूरी के यात्रा टिकट तुरंत निकाले जा सकते है. इसके लगने से रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) काउंटरों पर वर्क लोड कम होगा. साथ ही यात्रियों के टिकट वेटिंग टाइम (Vending Time) को कम करने और सफर को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की यह खास पहल कामगार साबित होगी. 

क्या है मशीन की खासियत 

नई एटीवीएम मशीन यात्रियों के अनुकूल बनाई है. इन मशीनों में इंटरफेस और सरल प्रक्रिया को शामिल किया गया है. जिससे सामान्य व्यक्ति भी इसका उपयोग आसानी से कर सके. एटीवीएम का उपयोग अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट दोनों को खरीदने के लिए होगा. 

आर-वॉलेट के उपयोग पर बोनस 

दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों को रिन्यू करा सकते है. यात्रियों को भुगतान के लिए आर-वॉलेट (R-wallet) का उपयोग करने पर 3 फीसदी बोनस का लाभ मिलेगा. यात्री रेलवे स्मार्ट कार्ड (Railway Smart Card) और क्यूआर कोड-यूपीआई (QR Code-UPI) आधारित भुगतान सुविधा का उपयोग करके टिकट खरीद सकते है. नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन में टिकटों की छपाई थर्मल पेपर पर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

7th Pay Commission: होली से पहले इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जल्द लागू होगा 7वां वेतन आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget