एक्सप्लोरर

Travel Now Pay Later: IRCTC ने लॉन्च किया यात्रियों के लिए नई फैसिलिटी, अब यात्रा करने के बाद भी दे सकते हैं किराया

IRCTC New Facility: दिवाली या छठ पर आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का 'ट्रैवल नाउ पे लेटर' का आप इस्तेमाल कर ट्रेन में सीट की बुकिंग करा सकते हैं.

IRCTC Travel Now Pay Later Facility: रेलवे को आम लोगों की जीवन की लाइफ लाइन माना जाता है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करके अपने घरों को जाते हैं. भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोग बड़ी संख्या में अपने घर को जा रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Train) की शुरुआत की है. इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है. इसके जरिए आप बिना पैसे खर्च किए रेलवे टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. इस फैसिलिटी का नाम है 'ट्रैवल नाउ पे लेटर'. इसके जरिए ग्राहक खाते में बिना पैसे के भी रेलवे टिकट की बुकिंग (Railway Ticket Booking TNPL) कर सकते हैं. यह सुविधा आपको आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट ऐप पर भी मिलती है. 'Travel Now Pay Later' की फैसिलिटी देने के लिए आईआरसीटीसी ने CASHe के साथ पार्टनरशिप किया है.

टिकट बुकिंग के बाद 6 महीने में करें पेमेंट
दिवाली या छठ पर आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का 'ट्रैवल नाउ पे लेटर' का आप इस्तेमाल कर ट्रेन में सीट की बुकिंग करा सकते हैं. कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें आपातकाल में किसी टिकट की बुकिंग करनी है, लेकिन उनके पास टिकट बुकिंग के पैसे नहीं हैं. ऐसे में आप इस सुविधा का लाभ उठाकर बिना पैसे खर्च किए रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं. आप CASHe के ईएमआई ऑप्शन को चुनकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. आप इस टिकट का पेमेंट 3 से 6 महीने की ईएमआई ऑप्शन (EMI Options) के जरिए कर सकते हैं. इस सुविधा के जरिए देशभर के करोड़ो रेलवे यात्रियों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा. खास बात ये है कि ट्रैवल नाउ और पे लेटर की सुविधा का यूज आप तत्काल और नॉर्मल दोनों तरह के टिकट बुकिंग के लिए कर सकते हैं. इस सुविधा का यूज करने के लिए आपको किसी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं है.

CASHe के चेयरमैन मे कहीं यह बात
इस मामले पर जानकारी देते हुए CASHe के चेयरमैन वी. रमन कुमार ने कहा कि IRCTC के जरिए 'Travel Now Pay Later' फैसिलिटी को पूरे देश में शुरू किया गया है. इस ऐप के जरिए हर दिन 15 लाख लोग टिकट बुक कराते हैं. ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को TNPL की सुविधा दे पाएंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि CASHe ने TNPL सर्विस के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को तक अपनी फाइनेंशियल सर्विस पहुंचाने की प्लानिंग कर रहा है. इसके साथ ही इससे वह अपने प्लेटफार्म को भारत का सबसे बड़ा डिजिटल क्रेडिट प्लेटफार्म बनाने की कोशिश कर रहा है.

IRCTC के रेल कनेक्ट ऐप पर इस तरह करें टिकट बुकिंग-
दिवाली और छठ पर आप अपने घर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं लेकिन, आपको तत्काल रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से  IRCTC के रेल कनेक्ट ऐप के जरिए रिजर्वेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपको इसे गूगल प्ले स्टोर या आईफोन स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रेलवे टिकट बुकिंग करा देंगे.अगर आपके पास फिलहाल बुकिंग के लिए पैसे नहीं हैं तो आप CASHe TNPL ऑप्शन का चुनाव भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Palm Oil: मोदी सरकार पाम ऑयल के निर्यात पर टैक्स बढ़ाने पर कर रही विचार! किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget