एक्सप्लोरर

Indian IT Industry: मंदी का असर! FY24 में आईटी सेक्टर में घट सकती है 40% तक हायरिंग

Indian IT Industry: TeamLease के डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में आईटी सेक्टर में 40 फीसदी तक कम हायरिंग की जाएगी. आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं.

Indian IT Industry: वैश्विक मंदी का असर जिस सेक्टर पर सबसे ज्यादा दिख रहा है वह है आईटी सेक्टर. भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर आईटी कंपनियों में छंटनी की जा रही है. इसमें भारत की भी कई कंपनियों के नाम शामिल हैं. अब इसका असर कैंपस हायरिंग पर भी दिख सकता है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में TeamLease के डेटा के हवाले से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय आईटी कंपनियां 40 फीसदी तक कम हायरिंग कर सकती हैं.

FY 24 में नई भर्ती में आएगी भारी गिरावट

TeamLease के डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में आईटी कंपनियों ने कुल 2.8 लाख लोगों की भर्ती की है. वहीं अगले साल तक इसमें करीब 30 से 40 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनियों की ग्रोथ रेट में अगले आने वाले कुछ दिनों में कमी देखी जा सकती है. इसका असर सेक्टर की हायरिंग पर दिखेगा.

हायरिंग में क्यों आ सकती है कमी?

गौरतलब है कि पिछला एक साल टेक सेक्टर के लिए अच्छा नहीं रहा है. कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जहां एक तरफ वैश्विक चुनौतियां बढ़ी हैं, वहीं अमेरिका और यूरोप के बैंकिंग संकट ने मुसीबतों को कई गुना तक बढ़ा दिया है. ऐसे में भारतीय आईटी कंपनियां बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए कम से कम पैसे खर्च करना चाह रही हैं. ऐसे में वह अपने खर्च को कम करने के लिए नई भर्ती को कम कर सकती है.

टेक सेक्टर में हुई सबसे ज्यादा छंटनी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में कुल 3 लाख से अधिक लोगों की इस साल छंटनी की गई है. layoffs.fyi. के डाटा के मुताबिक जनवरी से मार्च 2023 तक 500 से अधिक टेक कंपनियों ने 1.5 लाख से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला है. पिछले कुछ महीनों में दिग्गज कंपनियों में हुई ताबड़तोड़ छंटनी के कारण भारत में कम से कम 36,400 लोग बेरोजगार हो गए हैं. वहीं साल 2022 में टेक सेक्टर में कुल साल 2022 की बात करें तो कुल 1.6 लाख लोगों की टेक कंपनियों में छंटनी की थी. इसमें ट्विटर, मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट आदि जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें-

IPO News: निवेशकों के लिए खुशखबरी! सर्वर बनाने वाली यह कंपनी ला रही 700 करोड़ का आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget