एक्सप्लोरर

IPO News: निवेशकों के लिए खुशखबरी! सर्वर बनाने वाली यह कंपनी ला रही 700 करोड़ का आईपीओ

Netweb Technologies IPO: अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है. सर्वर बनाने वाली दिग्गज कंपनी अपना 700 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली है.

Netweb Technologies IPO: अगर आप आईपीओ (IPO News) में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. सर्वर बनाने वाली दिग्गज कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड (Netweb Technologies IPO) जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाली है. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. मार्केट रेगुलर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास कंपनी द्वारा जमा कराए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार नेटवेब कुल 700 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली है. इसमें से 257 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं कुल 85 लाख शेयरों को कंपनी के प्रमोटरों द्वारा ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए बेचा जाएगा. बता दें कि कंपनी के प्रमोटर नवीन लोढ़ा, विवेक लोढ़ा, संजय लोढ़ा और अशोक बजाज कंपनी में अपने शेयरों को बेचने वाले हैं.

कंपनी आईपीओ लाने से पहले 51 करोड़ रुपये का प्री-प्लेसमेंट लाने की भी तैयारी कर रही है. अगर कंपनी ऐसा करती है तो आईपीओ का साइज थोड़ा छोटा होने की संभावना है. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) के मुताबिक नेटवेब के आईपीओ का साइज 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है.

कंपनी फंड का कहां करेगी इस्तेमाल

खबरों के मुताबिक कंपनी पुराने शेयरों को बेचकर कुल जमा राशि में से 28.02 करोड़ रुपये को कंपनी अपने वर्किंग कैपिटल के लिए खर्च करेगी. वहीं 32.77 करोड़ रुपये को कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए खर्च किया जाएगा. वहीं बाकी बची राशि से कंपनी अपने बाकी कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करेगी. शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में की जाएगी.

क्या है कंपनी का बिजनेस?

नेटवेब टेक्नोलॉजीज दिल्ली स्थित एक ऐसी कंपनी है जो सर्वर बनाने का काम करती है. यह देश की चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो ऑरिजनल इक्विपमेंट बनाती है. इस कंपनी को सरकार की PLI स्कीम के लिए भी चुना गया है. पिछले वित्त वर्ष में ऑपरेशन के जरिए कंपनी के कमाई में 73 फीसदी की बढ़त आई थी और यह 247.03 करोड़ रुपये हो गई थी. वहीं वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा केवल 142.79 करोड़ रुपये था. सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.72 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें-

UPI Payment: प्रीपेड वॉलेट के जरिए ग्राहक फ्री में कर पाएंगे पेमेंट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget