एक्सप्लोरर

इधर भारत पर लागू हुआ 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ, उधर सरकार ने ले लिया ये बड़ा फैसला

Trump Tariffs: भारत अपने कुल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत अमेरिका को निर्यात करता है. पिछले वित्त वर्ष यानी 2024-25 के दौरान भारत की तरफ से 437.42 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था.

US High Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के बाद अब भारतीय सामानों के ऊपर टैरिफ की कुल दरें बढ़कर 50 प्रतिशत हो चुकी हैं. इसके बाद भारतीय एक्सपोर्टर के लिए अमेरिकी बाजार की प्रतिस्पर्धा में टिक पाना वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले मुश्किल हो गया है. लेकिन जैसे ही भारत के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ की दरें लागू हुई हैं, सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है और उद्योगों को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है.

एक्शन में आई सरकार

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से इस हफ्ते कैमिकल्स से लेकर रत्न व आभूषण तक अनेक उद्योग जगत के कारोबारियों के साथ बातचीत के लिए सेशन शेड्यूल किया गया है. इसका मकसद इन सभी लोगों के साथ चर्चा करके नए मार्केट की तरफ आगे कदम बढ़ाना है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सरकारी अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि बजट 2025-26 के दौरान निर्यात संवर्धन योजना (Export Promotion Mission) का ऐलान किया गया था, उसके ऊपर तेजी से कदम बढ़ाकर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर एक्सपोर्ट्स के विविधिकरण को लेकर हितधारकों के साथ मंत्रालय की मुलाकात की जाएगी.

48 बिलियन का व्यापार होगा प्रभावित

भारत अपने कुल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत अमेरिका को निर्यात करता है. पिछले वित्त वर्ष यानी 2024-25 के दौरान भारत की तरफ से 437.42 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था.

2021-22 के बाद से भारत, अमेरिका का प्रमुख व्यापारिक साझेदार देश माना जाता है. दोनों देशों के बीच 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 131.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है, जिनमें से 86.5 बिलियन एक्सपोर्ट और 45.3 बिलियन इंपोर्ट किया गया.

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सामानों के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से करीब 48 अरब डॉलर के निर्यात पर सीधा असर पड़ेगा. जिन सेक्टर पर यह टैरिफ लगाया गया है, उनमें कपड़ा, रत्न व आभूषण, चमड़े और जूते, जानवरों से बने सामान, कैमिकल्स और इलेक्ट्रिक व मशीनरी शामिल हैं. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, एनर्जी प्रोडक्ट्स और फार्मास्युटिकल्स को इस दायरे से बाहर रखा गया है.

ये भी पढ़ें: सोने का 20 साल में 1200 प्रतिशत चढ़ा भाव, जानें आगे को लेकर क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget