एक्सप्लोरर

भारतीय एयरलाइन कंपनियों के बेड़े में आएंगे 900 से ज्यादा विमान

नागर विमानन मंत्रालय के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक किफायती (लो कॉस्ट) हवाई सेवा देने वाली वाली कंपनियां इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर और एयर एशिया अपने जहाजी बेड़े को बढ़ाने के लिए तैयार है.

नई दिल्ली: भारत के एयरलाइन सेक्टर में तेजी को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनियां आने वाले सालों में 900 से ज्यादा विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है. सबसे ज्यादा 448 विमान इंडिगो के अपने बेड़े में शामिल करने की उम्मीद है. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

दुनिया का तेजी से बढ़ता हुआ बाजार भारत दुनिया के तेजी से उभरते हुए एयरलाइन बाजारों में से एक है और ज्यादातर कंपनियों ने इस बाजार में विस्तार के लिए कमर कस ली है. इनका ध्यान खासकर रीजनल रूट्स पर एयरलाइन्स को ऑपरेशनल करने पर है.

नागर विमानन मंत्रालय के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक किफायती (लो कॉस्ट) हवाई सेवा देने वाली वाली कंपनियां इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर और एयर एशिया अपने जहाजी बेड़े को बढ़ाने के लिए तैयार है. दूसरी कंपनियों के साथ घरेलू कंपनियों द्वारा शामिल किए जाने वालों विमानों की संख्या 900 से ज्यादा होगी.

इंडिगो के 448 विमान इंडिगो की अगले सात से आठ साल में अपने बेड़े में 448 विमान शामिल करने की योजना है, जिसमें 399 ए-320एस और 49 एटीआर विमान शामिल हैं. वर्तमान में उसके पास 150 विमान है.

स्पाइसजेट/गो एयर भी बढ़ाएगा अपने बेड़े में विमान वहीं, स्पाइसजेट भी अपने बेड़े को बढ़ाने की प्रक्रिया में है. वह 20018-23 के दौरान 101 बी737-800एस और 50 बॉम्बार्डियर क्यू400एस विमान अपने बेड़े में जोड़ेगी. इसी तरह, गो-एयर 2018 से 2022 के बीच 119 ए320 विमानों को शामिल करेगा.

आंकड़ों के मुताबिक, एयर एशिया अगले पांच साल में 60 विमान अपने बेड़े में शामिल करेगा. हाल ही में यह आंकड़ा लोकसभा में दिए गए लिखित जबाव के हिस्से के रूप में संसद में पेश किया गया था.

जेट एयरवेज करेगा 81 विमान शामिल जेट एयरवेज 2018-24 के दौरान 81 बी737-8 मैक्स विमान अपने बेड़े में शामिल करेगा. इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में पांच बी737-800एस विमान को भी शामिल करेगा. सरकारी कंपनी एयर इंडिया के तीन बी777-300ईआर और 16 ए320 विमान शामिल करने की योजना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget