एक्सप्लोरर

1 अगस्त से पहले आ सकती है गुडन्यूज! भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मुहर लगने की है उम्मीद

India-US Trade Deal:  भारत के लिए यह डील अहम मानी जा रही है ताकि रेसिप्रोकल टैरिफ से बचा जा सके और दूसरे एशियाई देशों से इस मामले में सबसे आगे रहा सके. यह वार्ता वॉशिंगटन में चार दिन तक चली.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर जल्द ही मुहर लग सकती है. हाल ही में पांचवे दौर की वार्ता भी पूरी कर ली गई. इसमें ट्रे डील को अंतिम खाका पहनाना था. भारत के लिए यह डील अहम मानी जा रही है ताकि रेसिप्रोकल टैरिफ से बचा जा सके और दूसरे एशियाई देशों से इस मामले में सबसे आगे रहा सके. यह वार्ता वॉशिंगटन में चार दिन (14 जुलाई-17 जुलाई) तक चली.

बता दें कि अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की डेडलाइन 1 अगस्त तय की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि भारत के साथ डील लगभग फाइनल है, लेकिन अगर इस बीच दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो भारत पर अमेरिका 26 परसेंट का टैरिफ लगा देगा.

इन मुद्दों पर हुई बातचीत 

भारत चाहता है कि अमेरिका दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले उस पर कम टैरिफ लगाए. हालांकि, बताया जा रहा है कि यह वार्ता व्यापार पर आम बातचीत से कई लेवल आगे बढ़ चुका है, जिसमें डिजिटल इकोनॉमी से लेकर 'हाई टेक्नोलॉजी ट्रेड' जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई.

द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से ऑटो सेक्टर पर लगाए गए 25 परसेंट और स्टील व एल्युमीनियम पर 50 परसेंट टैरिफ से छूट की मांग की है. दोनों देशों के बीच SCOMET (स्पेशल केमिकल्स,ऑर्गेनिज्म्स, मैटेरियल, इक्विपमेंट्स और टेक्नोलॉजी) पर भी बातचीत हुई. इन चीजों का व्यापार बेहद विनियमित है और केवल विश्वसनीय भागीदारों के साथ ही होता है. 

अमेरिका की भारत से डिमांड 

भारत कम टैरिफ के साथ-साथ अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर सुरक्षात्मक रवैया अपनाना चाहता है क्योंकि अमेरिका भारत में इन दो सेक्टर्स पर पांव जमाने की कोशिश में जुटा हुआ है. कृषि क्षेत्र में आयात शुल्क कम करने के साथ-साथ अमेरिका यह भी चाहता है कि भारत जेनेटिकली मोडिफाइड एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स को अपने यहां आने दें. अमेरिका की भारत से ऑटोमोबाइल पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने और उनसे अधिक से अधिक एनर्जी प्रोडक्ट्स खरीदने की भी डिमांड है. 

अपने किसानों के हितों की रक्षा करते हुए, खासतौर पर डेयरी सेक्टर और गेहूं व चावल जैसे अनाजों के लिए, भारत ने अपने श्रम-प्रधान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स के लिए अधिक बाजार में पहुंच होने की मांग की है. वस्तु व्यापार के अलावा, अमेरिका का एक और मकसद भारत में अपनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए अधिक उदार नियामक माहौल बनाना है. अब तक अमेरिका ने ब्रिटेन, इंडोनेशिया और वियतनाम के साथ ट्रेड डील होने का ऐलान कर चुका है. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

क्या होता है 'नॉन वेज मिल्क' जिस पर अटकी है भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget