एक्सप्लोरर

Export-Import Data: नवंबर महीने में इंपोर्ट में कमी के चलते कम हुआ व्यापार घाटा, 20.58 बिलियन डॉलर रहा ट्रेड डेफिसिट

Export-Import Data News: वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल से नवंबर के दौरान व्यापार घाटा 61.44 बिलियन डॉलर रहा है जो बीते साल समान अवधि में 100.38 बिलियन डॉलर रहा था.

Export-Import Data Update: नवंबर 2023 में इंपोर्ट में कमी के चलते व्यापार घाटे में कमी आई है और घटकर 20.58 बिलियन डॉलर रहा है. नवंबर 2023 में भारत का मर्केंडाइज एक्सपोर्ट 33.90 बिलियन रहा है जो कि नवंबर 2022 के मुकाबले कम है जब मर्केंडाइज एक्सपोर्ट 34.89 बिलियन डॉलर का रहा था. नवंबर 2023 में भारत ने 54.48 बिसियन डॉलर का मर्केंडाइज इंपोर्ट किया है जबकि नवंबर 2022 में 56.96 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट किया था. इंपोर्ट में बीते साल के मुकाबले 4.3 फीसदी की कमी आई है. 

वाणिज्य मंत्रालय ने नवंबर महीने के लिए ट्रेड डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक मर्केंडाइज और सर्विसेज दोनों को मिलाकर एक्सपोर्ट्स 1.23 फीसदी के उछाल के साथ 62.58 बिलियन डॉलर का रहा है जबकि नवंबर 2022 में 61.82 बिलियन डॉलर का भारत ने एक्सपोर्ट किया था. नवंबर 2023 में मर्केंडाइज और सर्विसेज दोनों को मिलाकर इंपोर्ट 67.88 बिलियन डॉलर रहा है जो नवंबर 2022 में 72.34 बिलियन डॉलर रहा था. मर्केंडाइज और सर्विसेज को मिलाकर नवंबर 2023 में ट्रेड घाटा 5.30 बिलियन डॉलर रहा है जो 2022 के समान महीने में 10.52  बिलियन डॉलर रहा था.   

डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से नवंबर महीने के दौरान मर्कांडाइज और सर्विसेज को मिलाकर एक्सपोर्ट्स 499.46 बिलियन डॉलर रहा है जो कि अप्रैल - नवंबर 2022 के मुकाबले 1.39 फीसदी कम है. जबकि अप्रैल से नवंबर के दौरान इंपोर्ट 560.90 बिलियन डॉलर का रहा है और इसे बीते साल के समान अवधि के मुकाबले 7.57 फीसदी की गिरावट आई है. 

वाणिज्य मंत्रालय ने अपने डेटा में बताया कि अप्रैल से नवंबर के दौरान व्यापार घाटे में 38.79 फीसदी का सुधार आया है. मौजूदा वित्त वर्ष के इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा 61.44 बिलियन डॉलर रहा है जो बीते साल समान अवधि में 100.38 बिलियन डॉलर रहा था. भारत से एक्सपोर्ट को बढ़ाने में लौग अयस्क, जेम्स एंड ज्वेलरी, ड्रग्स और फार्मासुटिकल्स, मीट , डेयरी और पाउल्ट्री प्रोडक्ट्स, माइका और कोल का बड़ा योगदान रहा है.  

डेटा के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के एक्सपोर्ट में 23.56 फीसदी का उछाल रहा है और ये 17.74 बिलियन डॉलर रहा है  जो बीते साल समान अवधि में 14.36 बिलियन डॉलर रहा था.  

ये भी पढ़ें 

GST Rates: छात्रों के लिए जरुरी स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट घटाने का नहीं है कोई प्रस्ताव, सरकार ने संसद को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget