एक्सप्लोरर

India Service PMI: सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 13 साल के उच्च स्तर पर, जुलाई में बढ़कर 62.3 पर रही

Service Sector Growth: देश के सर्विस सेक्टर की अच्छी ग्रोथ को दिखाने वाला आंकड़ा आ गया है और जुलाई में सर्विस सेक्टर पीएमआई 62.3 पर रही है.

Service Sector Growth: देश के सर्विस सेक्टर का भारत के विकास में अहम स्थान है और इससे जुड़ी सर्विस पीएमआई का जुलाई का आंकड़ा आ गया है. जुलाई में सर्विस पीएमआई 62.3 पर आया है जो कि जून में 58.5 पर रहा था. बीते कल यानी बुधवार मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई का आंकड़ा आया था.

13 साल के उच्च स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की पीएमआई

एसएंडपी ग्लोबल का इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई (Service PMI) का स्तर जुलाई में 62.3 पर रहा है जो कि इसका 13 साल का उच्च स्तर है और इसके जरिए देश के सर्विस सेक्टर की शानदार ग्रोथ का पता चलता है. इससे पहले सर्विस पीएमआई का इससे ऊंचा स्तर जून 2010 में रहा था और इस तरह 13 साल बाद सर्विस पीएमआई का आंकड़ा इतने अच्छे स्तर पर आ गया है.

लगातार 24वें महीने बनी रही सेवा क्षेत्र में तेजी

सेवा क्षेत्र ग्रोथ के जोन में बना हुआ है. जुलाई 2023 लगातार 24वां ऐसा महीना रहा है, जब सर्विस सेक्टर का पीएमआई 50 से ऊपर रहा है. इसका अर्थ है कि जुलाई 2023 के दौरान लगातार 24वें महीने भारत के सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है. जून में इसमें अपेक्षाकृत तौर पर गिरावट देखी गई थी पर ये तब भी बढ़त के दायरे में ही बना हुआ था.

क्या है सर्विस पीएमआई का मानक

अगर पीएमआई 50 से ऊपर रहता है तो माना जाता है कि उस अवधि के दौरान वृद्धि दर्ज की गई है. 50 से कम पीएमआई का मतलब गिरावट से होता है और स्थिर रहने पर पीएमआई 50 रहता है. 400 सेवा कंपनियों के डेटा के आधार पर सर्वे किया जाता है और ये सेवा क्षेत्र की तरक्की की रफ्तार को दर्शाता है. ये सर्वे नॉन रिटेल कंज्यूमर सर्विस, ट्रांसपोर्ट, सूचना, संचार, फाइनेंस, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विस के क्षेत्र में किया जाता रहा है. इन इंडेक्स के आधार पर हरेक सेक्टर की ग्रोथ रिकॉर्ड की जाती है और ये सम्मिलित रूप से मिलकर पीएमआई का डेटा बताते हैं.

ये भी पढ़ें

Ambuja Cements Deal: सीमेंट सेक्टर में अंबुजा सीमेंट का बड़ा कदम, सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget