एक्सप्लोरर

IIP Data: माइनिंग सेक्टर में तेजी के चलते औद्योगिक उत्पादन चार महीने के हाई पर, फरवरी 2024 में 5.7% रहा ग्रोथ रेट

IIP Data Update: फरवरी 2024 में देश का IIP 5.7 फीसदी के दर से बढ़ा है. 2023-24 में अप्रैल-फरवरी के दौरान आईआईपी 5.9 फीसदी बढ़ा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 5.6 फीसदी रहा था.

IIP Data: फरवरी 2024 में देश में औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल देखने को मिला है. सालाना आधार पर औद्योगिक उत्पादन दर फरवरी महीने में  5.7 फीसदी के दर से बढ़ा है जो कि बीते चार महीनों में सबसे ज्यादा है. माइनिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन के चलते औद्योगित उत्पादन दर में ये उछाल देखने को मिला है. 

सांख्यिकी मंत्रालय ने शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को औद्योगिक उत्पादन दर का आंकड़ा जारी किया है. डेटा के मुताबिक फरवरी 2024 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 5.7 फीसदी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-फरवरी के दौरान आईआईपी 5.9 फीसदी बढ़ा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 5.6 फीसदी रहा था. एनएसओ के डेटा का मुताबिक फरवरी 2024 में माइनिंग प्रोडक्शन 8 फीसदी बढ़ा है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 4.8 फीसदी रहा था.  

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का उत्पादन 5 फीसदी बढ़ा है जो कि एक साल समान महीने में 5.9 प्रतिशत बढ़ा था. फरवरी 2024 में इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन 7.5 फीसदी बढ़ा है, जो एक साल पहले इसी महीने में 8.2 फीसदी के दर से बढ़ा था. पूंजीगत सामान का ग्रोथ रेट फरवरी 2024 में गिरकर 1.2 फीसदी रहा है जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 11 प्रतिशत रही थी. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आउटपुट 12.3 फीसदी के दर से बढ़ा है जबकि फरवरी 2023 में इसमें 4.1 फीसदी की गिरावट आई थी. नॉन-ड्यूरेबल्स कंज्यूमर आइट्स के आउटपुट में 3.8 फीसदी की गिरावट आई है जबकि एक साल पहले फरवरी 2023 में इसमें 12.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी. 

आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं ने फरवरी 2024 में 8.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें नौ फीसदी की वृद्धि हुई थी. अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने आईआईपी डेटा पर कहा, जैसी की उम्मीद थी फरवरी महीने में इंडस्ट्रियल आउटपुट 5.7 फीसदी के दर से बढ़ा है जो कि माइनिंग मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर्स के ग्रोथ में तेजी के चलते हुआ है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मांग में कुछ सुधार देखा जा रहा है. ऐसे में कंज्यूमर गुड्स सेगमेंट के प्रदर्शन में आने वाले दिनों में सुधार देखने को मिल सकता है. साथ ही घटती कीमतें और सामान्य मानसून उपभोग के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है.  

ये भी पढ़ें-

Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया का आने वाला है FPO, कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget