एक्सप्लोरर

India Q1 GDP Growth: वित्त वर्ष की शानदार हुई शुरुआत, पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

FY24 Q1 GDP Data: इससे पहले मार्च तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही थी, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था ने 7.2 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की थी...

भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था ने शानदार 7.8 फीसदी की दर से ग्रोथ दर्ज की है. यह दुनिया की किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में सबसे तेज ग्रोथ रेट है.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ ने पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े को गुरुवार शाम में जारी किया. पहली तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को सरकार के द्वारा हाथ खोलकर खर्च करने, मजबूत उपभोक्ता मांग और सर्विस सेक्टर की उच्च गतिविधियों जैसे फैक्टर ने मदद की. इससे पहले कोर सेक्टर के आंकड़े जारी किए गए थे, जिसके अनुसार, जुलाई में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट कम होकर 8 फीसदी पर आ गई, जो एक महीने पहले जून में 8.3 फीसदी रही थी.

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, साल भर पहले की समान तिमाही यानी जून 2022 तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 13.1 फीसदी रही थी. उसकी तुलना में इस साल वृद्धि दर प्रभावित हुई है. पहली तिमाही के दौरान कृषि क्षेत्र ने 3.5 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की, जबकि कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ रेट 7.9 फीसदी रही. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने निराश किया, जिसकी ग्रोथ रेट कम होकर 4.7 फीसदी पर आ गई.

रिजर्व बैंक का पूर्वानुमान

तमाम एनालिस्ट उम्मीद कर रहे थे कि जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया था. मतलब पहली तिमाही में ग्रोथ रेट रिजर्व बैंक के अनुमान से कुछ कम रही है. रिजर्व बैंक के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की चारों तिमाहियों में क्रमश: 8 फीसदी, 6.5 फीसदी, 6 फीसदी और 5.7 फीसदी रह सकती है. इस तरह आरबीआई ने पूरे चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान जाहिर किया है.

कई एजेंसियों ने बढ़ाया अनुमान

कई एजेंसियां हाल-फिलहाल में भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान को संशोधित कर चुकी हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पहले 2023 के लिए ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी रहने का अनुमान दिया था, जिसे उसने बाद में सुधारकर 6.1 फीसदी किया था. आईएमएफ ने 2024 में ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है. फिच रेटिंग ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ रेट के अनुमान को 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.3 फीसदी किया था.

इससे पहले ऐसा रहा प्रदर्शन

इससे पहले मार्च 2023 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 6.1 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की थी, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही थी. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया था. रिजर्व बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया था. हालांकि ग्रोथ रेट एक साल पहले की तुलना में कम हुई थी, क्योंकि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.1 फीसदी रही थी.

सबसे आगे बना हुआ है भारत

भारत इस अच्छे प्रदर्शन के साथ ग्लोबल ग्रोथ का इंजन बना हुआ है और सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का दर्जा भी बरकरार है. अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रदर्शन को देखें तो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका ने जून तिमाही के दौरान 2.1 फीसदी की दर से वृद्धि की. यह दर तिमाही आधार पर है. वहीं दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने जून तिमाही के दौरान साल भर पहले की तुलना में 6.3 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की.

अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का हाल

सालाना आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था जून तिमाही के दौरान 0.4 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि जर्मनी 0.2 फीसदी की ग्रोथ रेट के साथ मंदी से बाहर आने में सफल रहा. जून तिमाही के दौरान सालाना आधार पर जापान की ग्रोथ रेट 6 फीसदी रही. 

ये भी पढ़ें: अगर हटा दें ये 20 देश तो कंगाल हो जाएगी दुनिया, अगले सप्ताह जिनका भारत में होने वाला है जुटान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget