एक्सप्लोरर

प्राइवेट सेक्टर की दमदार गतिविधियों की बदौलत अगस्त में ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सर्विस सेक्टर ग्रोथ

India Private Sector Economy Growth:सर्विस सेक्टर की ग्रोथ टॉप पर रही. भारत की एचएसबीसी चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों ही स्तरों पर नए बिजनेस ऑर्डर्स की वजह से सर्विस सेक्टर का पीएमआई ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है.

India Private Sector Economy: भारत के प्राइवेट सेक्टर की गतिविधियां अगस्त में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. ऑर्डर्स में आई तेजी की वजह से एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स 65.2 तक पहुंच गया. वहीं सर्विस सेक्टर का पीएमआई 65.5 पर दर्ज किया गया है, जो दिसंबर 2005 से इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को भी पीछे छोड़ दिया है. जुलाई में कंपोजिट पीएमआई 61.1 था जबकि अगस्त 2024 में यह 60.7 दर्ज किया गया था.

सर्विस सेक्टर सबसे आगे

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ टॉप पर रही. भारत की एचएसबीसी चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों ही स्तरों पर नए बिजनेस ऑर्डर्स की वजह से सर्विस सेक्टर का पीएमआई ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी मजबूत

वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी मजबूती देखी गई. अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई बढ़कर 59.8 हो गया, जो जुलाई में 59.1 था. यह जनवरी 2008 के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का सबसे मजबूत प्रदर्शन है. प्रांजुल भंडारी का कहना है कि घरेलू मांग में तेजी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 60 के स्तर को छूने के करीब है.

हालांकि एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में जुलाई की तुलना में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2014 के बाद से सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है. खासकर एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका से ऑर्डर्स बढ़े हैं.

सर्विस सेक्टर में शानदार भर्ती ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कम हुई भर्ती की काफी हद तक भरपाई की है. प्राइवेट सेक्टर पर महंगाई का दबाव बना हुआ है. खासकर सर्विसेज सेक्टर में ऊंचे श्रमिक खर्च और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने इनपुट लागत को बढ़ा दिया है. इसी कारण फरवरी 2013 के बाद से सबसे ज्यादा मूल्य वृद्धि देखने को मिली है. प्रांजुल भंडारी का कहना है कि इनपुट लागत की तुलना में आउटपुट पर मार्जिन बढ़ने से कंपनियों को फायदा बढ़ाने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: इन वजहों से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार, कुछ ही देर में निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget