एक्सप्लोरर

अमेरिका और रूस की रंजिश में भारत का निकल रहा तेल, खर्च करने पड़े 80 अरब डॉलर

अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक, भारत का कुल तेल और गैस के आयात पर खर्च 79.3 बिलियन डॉलर था, जो पिछले साल के 69.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.

अमेरिका और रूस की रंजिश में भारत की स्थिति गंभीर हो रही है. खासतौर से जब बात तेल और गैस के आयात की हो. सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई, जो भारत पर खर्चे का भार और ज्यादा बढ़ा सकता है. दरअसल, भारत में गैस और तेल की खपत पहले के मुकाबले बढ़ी है. यही वजह है कि तेल और गैस के आयात पर खर्च भी बढ़ा है. 

वित्तीय वर्ष (FY25) के पहले सात महीनों की बात करें तो इसमें ये खर्च लगभग 15 प्रतिशत बढ़ा है. पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक, भारत का कुल तेल और गैस के आयात पर खर्च 79.3 बिलियन डॉलर था, जो पिछले साल के 69.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी होगी.

रूस और अमेरिका की रंजिश बढ़ा रही चिंता

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के पीछे रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव में अमेरिका का हस्तक्षेप बताया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव हुआ, जिसके तहत अमेरिका ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अमेरिका निर्मित हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दी है.

बताया जा रहा है कि इसका असर सीधे तौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा. ऑयल एंड गैस मार्केट के एक्सपर्ट टोनी साइकोमोर ने इसे लेकर कहा कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों से कुर्स्क के आसपास रूसी सेना पर हमला करने की इजाजत देना फिर से तेल कीमतों में बढ़ोतरी के आसार हैं.

इंपोर्ट पर निर्भर है भारत

आपको बता दें, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है और इसकी आयात पर निर्भरता भी 85 फीसदी से ज्यादा है. इसके अलावा भारत प्राकृतिक गैस का भी बड़ा उपभोक्ता है और अपनी डिमांड पूरी करने के लिए 50 फीसदी से ज्यादा गैस का आयात करता है. ऐसे में अगर रूस और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ा और कच्चे तेल पर इसका असर हुआ तो इसमें भारत सीधे तौर पर प्रभावित होगा.

ये भी पढ़ें: Dabba Trading: डब्बा ट्रेडिंग की हुई वापसी, 100 लाख करोड़ रुपये रोजाना पहुंचा वॉल्यूम!

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal
UP News: 'बाबरी' का बवाल...यूपी टू पश्चिम बंगाल | CM Yogi | UP Politics
US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget