एक्सप्लोरर

IMC 2021: संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को टेलीकॉम सेक्टर पर पूरा भरोसा, मुकेश अंबानी बोले- 5G रोलआउट होनी चाहिए प्रायोरिटी

India Mobile Congress 2021: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई दिग्गज उद्योगपतियों ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन वाले दिन संबोधित किया. कार्यक्रम में टेलीकॉम सेक्टर में 5G रोलआउट पर भी चर्चा हुई.

India Mobile Congress 2021: भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हो रहा है और ये देश का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट है जो 10 दिसंबर तक चलेगा. आज इस कार्यक्रम के पहले दिन को संबोधित करते कम्युनिकेशन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के आधुनिक विकास में टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर ने बड़ा योगदान दिया है और पिछले कुछ सालों से ये ग्रोथ के नए-नए आयाम गढ़ रहा है. भारत में नई तकनीक को इस्तेमाल करने और बढ़ाने दोनों की भरपूर क्षमता है और इसने कोविडकाल में भी अपने को साबित किया है.

दिग्गज उद्योगपति भी हुए मोबाइल कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया है और टेलीकम्युनिकेशंस के क्षेत्र में जो नई तकनीक और इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल हो रहा है उस पर बात की है. 

Reliance Jio के मालिक मुकेश अंबानी ने भी किया संबोधित
रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन और रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री ने कोविडकाल में भी लोगों को अपनी सेवाएं निर्बाध तरीके से पहुंचाने और इसका संचालन बाधित न होने की चुनौती को स्वीकार किया. कोरोनाकाल में पैदा हुई परिस्थिति लॉकडाउन में भी 'वर्क फ्रॉम होम' का सफलतापूर्वक चलना इसीलिए संभव हो पाया क्योंकि टेली और ब्रॉडबैंड सर्विसेज के क्षेत्र में भारत अग्रणी प्लेयर बन रहा है. करोड़ों नागरिकों को वर्क फ्रॉम होम के जरिए उनके घरों से बाहर नहीं जाना पड़ा जिससे कोविड को फैलने से भी रोकने में इस इंडस्ट्री ने योगदान दिया. कोविडकाल में जब सबकुछ बंद था तब इंटरनेट और मोबाइल ने ही हमें जीवित रखा जिसके लिए तकनीक हमारे जीवन और रोजगार के लिए सहारा बनी.

रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी रोलआउट को देश की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ''हमने 100 फीसदी देशी और व्यापक 5G साल्यूशन विकसित किया है जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव, डिजिटल मैनेज्ड और भारतीय है. हमारी तकनीक की वजह से जियो नेटवर्क को 4G से 5G में जल्द से जल्द अपग्रेड किया जा सकता है."

मुकेश अंबानी ने कहा कि देश में मोबाइल यूजर ग्रोथ के लिए अफोर्डेबिलिटी भी बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए फाइबर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में तेजी लानी होगी. मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को 2जी से 4जी और फिर 5जी में माइग्रेशन जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए. देश में मोबाइल सब्सिडी देने के लिए सरकारी यूनिवर्सल सर्विस 'ऑब्लिगेशन फंड' का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के हाशिए पर रहने वाले लोगों को देश की डिजिटल ग्रोथ का हिस्सा बनना है तो उसे किफायती कीमतों पर सर्विस और डिवाइस मुहैया कराए जाने चाहिएं.

ये भी पढ़ें

RBI Monetary Policy: आम आदमी को नहीं मिली कोई राहत, 4 फीसदी ही रहेगा रेपो रेट, रिजर्व बैंक का एला

Stock Market Updates: आरबीआई के एलान के बाद उछला बाजार, सेंसेक्स में 800 पॉइंट की बढ़त, Nifty 17400 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget