एक्सप्लोरर

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर, मार्च में PMI बढ़कर 56.3 से 58.1 हुई

भारत की मार्च के महीने में मैन्युफैक्चरिंग PMI 581 के स्तर पर रही, जो फरवरी के महीने में 56.4 के स्तर पर थी.

भारत की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति पहले के मुकाबले मार्च के महीने में कुछ बेहतर हुई है. 2 अप्रैल को जारी हुए प्राइवेट सेक्टर के आंकड़ों से पता चला है कि फाइनेंशियल ईंयर 2025 के आखिर में पीएमआई आठ महीने के उच्चतम स्तर 58.1 पर पहुंच गई. आसान भाषा में इसे ऐसे समझ सकते हैं कि भारत की मार्च के महीने में मैन्युफैक्चरिंग PMI 581 के स्तर पर रही, जो फरवरी के महीने में 56.4 के स्तर पर थी.

यहां पर ये जानना जरूरी है कि 50 से अधिक का आंकड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार और 50 से नीचे का आंकड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट का एक संकेत होता है.

दूसरी तरफ, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 78.11 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया. यह कंपनी के वित्त वर्ष को लेकर तय किए गए लक्ष्य से लगभग सात प्रतिशत कम रहा. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सीआईएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 83.8 करोड़ टन था.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि समीक्षाधीन अवधि में उसका कोयला उत्पादन सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़ा है. वहीं सीआईएल का कोयला उत्पादन मार्च में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3.1 प्रतिशत घटकर 8.58 करोड़ टन रह गया. वित्त वर्ष 2023-24 के इसी महीने में कंपनी का कोयला उत्पादन 8.86 करोड़ टन रहा था. कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) शामिल हैं.

घरेलू उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक है. वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया ने सालाना आधार पर 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 77.36 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था. कोल इंडिया लिमिटेड ने पहले ही कहा था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक उत्पादन लक्ष्य 83.8 करोड़ टन से घटकर 80.6-81 करोड़ टन रहेगा. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 86.8 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है. 

एनटीपीसी माइनिंग ने मंगलवार को कहा कि उसने वित्तवर्ष 2024-25 में अपनी पांच निजी खदानों से 4.57 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया है. एनटीपीसी के बिजलीघरों को कोयले की कुल आपूर्ति चार करोड़ 47.2 लाख टन रही, जो साल-दर-साल 26 प्रतिशत की वृद्धि है. कंपनी ने तुलनात्मक उत्पादन आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए। एनटीपीसी माइनिंग, एनटीपीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है.

ये भी पढ़ें: नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन क्यों रहा शेयर बाजार में कोहराम, इन 4 बड़े फैक्टर्स ने किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget