एक्सप्लोरर

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की सुस्त रफ्तार, 8 महीने में सबसे कम 2.7% पर आया, बिजली-माइनिंग ने भी दिया झटका

Industrial Production Growth Slow: भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर फरवरी में 2.7 प्रतिशत थी. एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4 प्रतिशत रह गई.

India’s Industrial Production Growth: विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन की वजह से भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल के महीने में सुस्त पड़कर 2.7 प्रतिशत रह गयी. बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा गया औद्योगिक उत्पादन पिछले साल यानी 2024 के अप्रैल में 5.2 प्रतिशत बढ़ा था. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने मार्च के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पिछले महीने यह अनुमान 3 प्रतिशत बताया गया था.

सुस्त पड़ी औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार

भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर फरवरी में 2.7 प्रतिशत थी. एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4 प्रतिशत रह गई जो एक साल पहले इसी महीने में 4.2 प्रतिशत थी. खनन उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिजली उत्पादन की वृद्धि भी अप्रैल, 2025 में धीमी होकर एक प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.2 प्रतिशत थी. उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत वस्तु खंड की वृद्धि अप्रैल 2025 में बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.8 प्रतिशत थी.

माइनिंग-बिजली ने भी दिया झटका

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (फ्रिज, एसी आदि का उत्पादन) में अप्रैल 2024 में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले समीक्षाधीन महीने में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई. गैर-टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन अप्रैल में 1.7 प्रतिशत घटा, जबकि एक अप्रैल 2024 में इसमें 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी.

बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं में अप्रैल में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि से कम है. आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में अप्रैल 2025 में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि एक साल पहले इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. मध्यवर्ती वस्तु खंड में उत्पादन आलोच्य महीने में 4.1 प्रतिशत रहा, जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने में 3.8 प्रतिशत था. 

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में निवेश के कितने साल बाद आपका 1 लाख 10 लाख बन जाएगा, सिर्फ 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget