एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: लगातार दूसरे सप्ताह कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, जानें अब कितने अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा

India का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर 2022 को दूसरे समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.8 अरब डॉलर पर आ गया है.

India Forex Reserves 2022 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने  शुक्रवार 30 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) के आंकड़े जारी कर दिए हैं. आरबीआई ने बताया कि 23 दिसंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर पर गया है. साथ ही यह लगातार दूसरे सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है.

इतना रहा विदेशी मुद्रा भंडार

आरबीआई ने कहा कि पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार बीते 5 हफ्तों की बढ़त को तोड़ते हुए 57.1 करोड़ डॉलर की गिराकर यह 563.499 अरब पर रहा था. अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर उच्च स्तर पर पहुंचा था. RBI बैंक ने भारतीय रुपये की वैल्यू में गिरावट रोकने के लिए अमेरिकी डॉलर बेचे थे, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में काफी कमी आई थी.

फॉरेन करेंसी में हुआ घाटा

विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट्स (Foreign Currency Assets -FCA) का एक अहम रोल होता है. 23 सितंबर को समाप्त हुए हिस्से में 1.134 अरब डॉलर घटकर 498.49 अरब डॉलर रहा है. फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) की वैल्यू डॉलर के संदर्भ में ली जाती है. यह यूरो (Euro), पाउंड (Pound) और जापानी येन (Japanese Yen) सहित अन्य विदेशी मुद्राओं की वैल्यू में गिरावट या मजबूती से प्रभावित होता है.

इतना रहा गोल्ड रिजर्व 

भारत का गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) करीब 39 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.969 अरब डॉलर रहा है. वहीं स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDRs) करीब 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के पास देश का रखा रिजर्व इस हफ्ते 4.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.159 अरब डॉलर रहा है.

कम हुआ वित्तीय बजट 

केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों (अप्रैल-नवंबर 2022) में 9.78 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह पूरे साल के बजट अनुमान का करीब 58.9 फीसदी है. कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CAG) ने शुक्रवार 30 दिसंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है. पिछले वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में वित्तीय घाटा, बजट अनुमान का 46.2 फीसदी रहा था. सरकार ने 2022-23 के लिए वित्तीय घाटे को 16.61 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है. 

यह भी पढ़ें - Footballer Pele Net Worth: 'किंग ऑफ फुटबॉल' के नाम मशहूर मशहूर पेले छोड़ गए 100 मिलियन डॉलर की बेशुमार दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget