एक्सप्लोरर

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.71 अरब डॉलर कम हुआ, घटकर 625.87 अरब डॉलर पर आया

India Forex Reserve: बीते हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 9 अरब डॉलर घटा है जबकि उससे पिछले हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व में करीब 7 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. 

India Forex Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आती जा रही है और इसका सिलसिला बीते हफ्ते में भी जारी रहा है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जनवरी को खत्म हफ्ते में 8.71 अरब डॉलर घटकर 625.87 अरब डॉलर का हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि इससे पिछले हफ्ते में यह 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था. इस तरह देखा जाए तो बीते हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 9 अरब डॉलर घटा है जबकि उससे पिछले हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व में करीब 7 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. 

क्यों आ रही विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है. इस गिरावट की वजह है रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना, इसके साथ-साथ रुपये का वैल्यूएशन भी इसके गिरने के पीछे की वजह बन रहा है. 

सितंबर में था सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व

सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था और सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में ये जानकारी दी थी. 

जानें किन-किन क्षेत्रों में घटा फॉरेक्स रिजर्व

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आरबीआई की ओर से कहा गया है कि 10 जनवरी को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 9.47 अरब डॉलर घटकर 536.01 अरब डॉलर रह गईं हैं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का असर शामिल होता है.

देश का गोल्ड रिजर्व बढ़ गया

समीक्षाधीन सप्ताह यानी 10 जनवरी को खत्म हफ्ते में भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 79.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.88 अरब डॉलर हो गया. इसके साथ साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.3 करोड़ डॉलर घटकर 17.78 अरब डॉलर पर रहा है.

आईएमएफ के पास कितना रहा भंडार

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस बीते हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 4.19 अरब डॉलर रह गया है.

ये भी पढ़ें

GDP: भारत की विकास दर आने वाले दो वित्त वर्षों में 6.7 परसेंट पर रहेगी, वर्ल्ड बैंक ने दिया अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget