एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: 223 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 689.48 बिलियन डॉलर के ऑलटाइम हाई पर विदेशी मुद्रा भंडार

RBI Data: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सितंबर महीने में घरेलू इक्विटी में 33,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है.

Foreign Exchange Reserves: गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) के वैल्यू में उछाल के चलते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) एक बार फिर नए ऐतिहासासिक हाई पर जा पहुंचा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेटा जारी करते हुए बताया कि 13 सितंबर 2024 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 223 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 689.48 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो पिछले हफ्ते 689.23 बिलियन डॉलर रहा था. 

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने 20 सितंबर 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक फॉरेन करेंसी रिजर्व 223 मिलियन डॉलर बढ़कर 689.45 बिलियन डॉलर पर आ गया है. हालांकि इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स में गिरावट आई है. विदेशी करेंसी एसेट्स 515 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 603.62 बिलियन डॉलर रहा है. आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है और ये 899 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 62.88 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इस अवधि में एसडीआर में 53 मिलियन डॉलर घटकर 18.41 बिलियन डॉलर रहा है. जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 108 मिलियन डॉलर घटकर 4.52 बिलियन डॉलर रहा है.  

करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 83.56 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ है जो पिछले सेशन में 83.69 रहा था. ये अनुमान जताया जा रहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी को थामने के लिए आरबीआई ने दखल दिया है इसी के चलते रुपया मजबूत हुआ है. 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सितंबर महीने में घरेलू इक्विटी मार्केट में 33,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है जो मार्च 2024 में 35,100 करोड़ रुपये के निवेश के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है. यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर शुक्रवार 20 सितंबर 2024 के कारोबार सत्र में क्लोज हुआ है तो इसी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार ऑलटाइम हाई के लेवल पर जा पहुंचा है. साल 2024 में भारत के विदेशी मुद्रा भँडार में 66 बिलियन डॉलर से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO Update: EPF खाताधारकों और EPS पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज! मोदी सरकार ने लगा दी सौगातों की झड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget