एक्सप्लोरर

Demat Accounts: शेयर बाजार के मैदान में उतरे नए निवेशक, देश में 34 फीसदी बढ़ी डीमैट खातों की संख्या

New Demat Accounts in December 2022 : शेयर बाजार से जुडी अच्छी खबर सामने आ रही है. कोरोना महामारी के बाद देश में डीमैट खातों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. जानिए क्या नया अपडेट आया है.

New Demat Accounts in December 2022 : भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में निवेशकों (Investors) के मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आ रही है. देश में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद से शेयर बाजार में नए निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. पिछले साल दिसंबर में डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या में 34 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है जो कि शेयर बाजार के लिए शानदार खबर है.

अब देश में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 10.8 करोड़ पहुंच गई है. हालांकि ऐसा पहली बार है जब डीमैट खातों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. ये खाते मुख्य रूप से कोविडकाल के बाद ही बढ़े हैं. मालूम हो कि कोरोना महामारी के पहले देश में डीमैट खातों की संख्या लगभग 4 करोड़ के आसपास थी, जो अब 10 करोड़ के ऊपर आ गई है.

क्या होता है डीमैट खाता

डीमैट अकाउंट यानी डिमैटरियलाइजेशन अकाउंट है. आप डीमैट खाते को एक तरह का बैंक खाता समझ सकते है. इसमें आप शेयर और बॉन्ड को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अगर आप शेयर मार्केट या किसी अन्य बाजार जोखिम के अधीन में निवेश के जरिये पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपके पास डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य है.

क्या कहते है आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाले डीमैट खातों की संख्या पिछले साल दिसंबर महीने में बढ़कर 10.8 करोड़ हो गई है. दिसंबर, 2022 में डीमैट खातों की संख्या दिसंबर 2021 के 8.1 करोड़ की तुलना में 34 फीसदी बढ़ गया है.

ये है सबसे बड़ा कारण 

शेयर बाजारों से शानदार रिटर्न मिलने, खाता खोलने की प्रक्रिया आसान होने और फाइनेंशियल सेविंग्स में इजाफा होने से डीमैट खातों की संख्या में तेज वृद्धि देखने को मिली है. इस तरह के खातों में हुई बढ़ोतरी दिसंबर माह में उससे पहले के 3 महीनों की तुलना में काफी अधिक रही है.

एक्टिव यूजर की संख्या घटी 

आंकड़ों के अनुसार, डीमैट खातों की बढ़ती संख्या के बीच एनएसई (NSE) पर एक्टिव यूजर की संख्या पिछले 6 महीनों से लगातार गिरावट आ रही है. देश में सक्रिय ग्राहक सालाना आधार पर 12 प्रतिशत जरूर बढ़े, लेकिन दिसंबर, 2022 में महीने-दर-महीने यह 1 प्रतिशत गिरकर 3.5 करोड़ हो गए है.

ये भी पढ़ें

PM kishan: किसानों को अगले हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी PM Kisan की 13वीं किस्त!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget