एक्सप्लोरर

ITR: इनकम टैक्स विभाग ने चैरिटेबल ट्रस्ट, संस्थानों के लिए ITR दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 नवंबर तक की

ITR Filing Deadline: आयकर विभाग ने धर्मार्थ ट्रस्ट्स और संस्थाओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को 30 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया है. इससे पहले कंपनियों के लिए भी लास्ट डेट बढ़ाई थी.

Income Tax Return Deadline: देश में इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी जिसके बाद इंडीविजुअल्स को आईटीआर रिटर्न भरने के लिए पेनल्टी देनी पड़ रही है. हालांकि अब धर्मार्थ ट्रस्ट यानी देश के चैरिटेबिल ट्रस्ट को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए अधिक समय दे दिया गया है. सेंटल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने 18 सितंबर को एलान किया कि धर्मार्थ ट्रस्ट, धार्मिक संस्थानों और पेशेवर निकायों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन एक महीने तक बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी है. 

इन संस्थाओं के लिए बढ़ गई है आयकर रिटर्न भरने की तारीख

आयकर विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, किसी फंड, ट्रस्ट, संस्थान या किसी यूनिवर्सिटी या शैक्षणिक व चिकित्सकीय संस्थान द्वारा फॉर्म 10बी/10बीबी में 2022-23 के लिए ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नियत तारीख को भी एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2023 तक कर दिया गया है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्या कहा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा, "ऐसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए फॉर्म आईटीआर-7 में आय का रिटर्न दायर करने की तय तारीख जो 31 अक्टूबर 2023 थी उसे 30 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है." आईटीआर-7 पॉलिटिकल पार्टियों, चुनावी ट्रस्ट के अलावा धर्मार्थ और धार्मिक गतिविधियों में शामिल संस्थानों और पेशेवर निकाय द्वारा दाखिल किया जाता है.

कंपनियों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 30 नवंबर तक का मिला समय

सोमवार को ही सरकार ने कहा कि कंपनियों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए लास्ट डेट 30 नवंबर तक कर दी गई है. इसके अलावा, जिन कंपनियों को अपने अकाउंट का ऑडिट कराने की आवश्यकता है, उनके लिए ऑडिट रिपोर्ट पेश करने की नियत तारीख एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर ​दी गई है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए फॉर्म आईटीआर-7 में आय रिटर्न जमा करने की नियत तारीख 31.10.2023 से बढ़ाकर 30.11.2023 तक कर दिया गया है. 

रिकॉर्ड आईटीआर दाखिल किए गए 

आयकर ​भुगतान करने वाले व्यक्तियों की ओर से फाइल किए गए आईटीआर की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में भारत अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें 53.67 लाख पहली बार दाखिल होने वाले आईटीआर थे.

ये भी पढ़ें

Maggi: 10 रुपये वाली मैगी फिर करेगी वापसी, जानें किन बाजारों में मिल पाएंगे सस्ती कीमत वाले इंस्टेंट नूडल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget