एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में कालेधन के इस्तेमाल पर इनकम टैक्स विभाग कसेगा नकेल, ये है तैयारी

Black Money: इनकम टैक्स विभाग ने भरोसा दिलाया है कि चुनावों में कालेधन के इस्तेमाल को लेकर जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा.

Delhi Assembly Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों का एलान हो चुका है. 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी 2025 को नतीजे घोषित किए जायेंगे. लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनावों को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने भी कमर कस लिया है. विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष बनाने और चुनावों में कालेधन के इस्तेमाल पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधीन आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ इनकम टैक्स (इवेस्टीगेशन), दिल्ली ने विधान सभा चुनाव के दौरान दिल्ली एनसीआर में बेहिसाब नकदी, सोने जेवरात और दूसरी कीमती वस्तुओं की आवाजाही पर नजर रखेगी. साथ ही टोल फ्री नंबर जारी करने के साथ 24x7 कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जहां कोई भी व्यक्ति दिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025 के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के भीतर नकदी, सर्राफा, कीमती वस्तुओं के अलावा दूसरी संदिग्ध चीजों के आवाजाही से लेकर वितरण के बारे में आयकर विभाग से संपर्क कर सकता है और जानकारी दे सकता है. 

इनकम टैक्स विभाग के कंट्रोल रूम का डिटेल्स इस प्रकार है, पता - कमरा नंबर-17, ग्राउंड फ्लोर, सी-ब्लॉक, सिविक सेंटर, नई दिल्ली-110002 

टोल-फ्री नंबर -1800111309

लैंडलाइन नंबर-011-23210293/294/325/326

मोबाइल नंबर -9868502260

इनकम टैक्स विभाग ने अपने बयान में कहा कि कोई भी रेसीडेंट्स टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, और नियंत्रण कक्ष में कॉल करने वाले व्यक्ति अपना पर्सनल डिटेल्स, जैसे नाम या पहचान के अन्य विवरण का खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन इसमें ये महत्वपूर्ण यह है कि इनकम टैक्स विभाग को दी जाने वाले जानकारी विश्वसनीय और कार्रवाई योग्य हो. 

कंट्रोल रूम दिल्ली में आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान, यानी दिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025 की घोषणा की तारीख से लेकर उसके समाप्त होने तक काम करता रहेगा. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए इनकम टैक्स विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के संबंध में उपर्युक्त नंबरों पर निदेशालय के साथ प्रासंगिक जानकारी साझा करके अपनी सहायता प्रदान करें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

ITR Filing Rules: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए नहीं पड़ेगी CA की दरकार! सरकार करने जा रही ये है बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget