एक्सप्लोरर

Nifty Passive Funds: इस साल जापान और कोरिया में लॉन्च हुए 7 नए पैसिव फंड, जो एनएसई के सूचकांकों को करते हैं ट्रैक

Nifty Passive Funds in Japan and Korea: एनएसई ने एक स्टेटमेंट में उन नए पैसिव फंडों की जानकारी दी है, जो एनएसई के इंडिसेज को ट्रैक करते हैं और जिन्हें इस साल जापान और कोरिया में लॉन्च किया गया है...

इस साल जापान और कोरिया जैसे बाजारों में एनएसई के सूचकांकों को ट्रैक करने वाले कई पैसिव फंड लॉन्च हुए हैं. सबसे प्रमुख घरेलू बाजारों में एक एनएसई ने एक स्टेटमेंट में ऐसे फंडों के बारे में हाल ही में जानकारी दी. एनएसई ने बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया में इस साल कम सक म 7 ऐसे पैसिव फंड लॉन्च हुए हैं, जो एनएसई के विभिन्न सूचकांकों को ट्रैक करते हैं.

नए फंडों ने जुटाए 550 मिलियन डॉलर

एनएसई के द्वारा बुधवार को जारी किए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार, जापान और कोरिया में लॉन्च किए गए इन पैसिव फंड में ईटीएफ और इंडेक्स फंड शामिल हैं. इनमें से 6 प्रोडक्ट निफ्टी 50 को ट्रैक करते हैं, जबकि एक फंड निफ्टी 50 2एक्स लेवरेज इंडेक्स को ट्रैक करता है. एनएसई के बयान के अनुसार, इन 7 फंडों ने मिलकर करीब 550 मिलियन डॉलर की एसेट अंडर मैनेजमेंट जुटाने में सफलता हासिल की है.

इस साल लॉन्च हुए ये 7 फंड

इन फंडों में 4 फंड दाइवा एसेट मैनेजमेंट, एनजेड एसेट मैनेजमेंट, एयू एसेट मैनेजमेंट और सुमितोमो मित्सुई ट्रस्ट एसेट मैनेजमेंट जापान में लॉन्च हुए हैं. ये चारों फंड निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करते हैं. वहीं दक्षिण कोरिया में 3 फंड लॉन्च हुए हैं. इनमें दो फंड मिराए एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स और सैमसंग एसेट मैनेजमेंट निफ्टी 50 को ट्रैक करते हैं, जबकि एक फंड सैमसंग एसेट मैनेजमेंटनिफ्टी 50 2एक्स लेवरेज इंडेक्स को ट्रैक करता है.

दुनिया भर में 290 से ज्यादा फंड

एनएसई के अनुसार, अभी भारत से बाहर अन्य देशों में निफ्टी के सूचकांकों को 21 पैसिव फंड ट्रैक कर रहे हैं. इन प्रोडक्ट को कई बड़े ग्लोबल एसेट मैनेजर्स जैसे आईशेयर्स ब्लैकरॉक, डीडब्ल्यूएस, फर्स्ट ट्रस्ट, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट, मिराए एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स, सैमसंग एसेट मैनेजमेंट, फूबॉन एसेट मैनेजमेंट, ग्लोबल एक्स, किवूम एसेट मैनेजमेंट आदि ने लॉन्च किया है. वहीं भारत में निफ्टी के सूचकांकों को अभी 270 पैसिव फंड ट्रैक कर रहे हैं.

10 सालों में इस तरह बढ़ी एयूएम

इस तरह देखें तो अभी दुनिया भर में 290 से ज्यादा ऐसे पैसिव फंड हैं, जो एनएसई के विभिन्न सूचकांकों को ट्रैक करते हैं. पिछले 10 सालों में इन फंडों की कुल प्रबंधित संपत्ति (एसेट अंडर मैनेजमेंट) कई गुना बढ़ी है. निफ्टी के सूचकांकों को ट्रैक करने वाले विभिन्न फंडों की सम्मिलित एयूएम नवंबर 2013 में करीब 1 बिलियन डॉलर थी, जो बढ़कर नवंबर 2023 में करीब 70 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. यह पिछले 10 सालों में सालाना 53 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: इस साल 280 शेयर बने मल्टीबैगर, हर 10 में से 8 के चढ़े भाव, निवेशकों को हुई 13 सौ पर्सेंट तक कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे ने फिटमेंट फैक्टर पर कर दी बड़ी मांग, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
रेलवे ने फिटमेंट फैक्टर पर कर दी बड़ी मांग, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
Petrol-Diesel: पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
June Bank Holidays 2026: जून में पूरे 11-13 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
जून में पूरे 11-13 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य
'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget