एक्सप्लोरर

Air Pollution: हवा का प्रदूषण खाली कर रहा आपकी जेब, पढ़िए ये रिपोर्ट और जानिए कैसे गायब हो रही हैं गाढ़ी कमाई

Air Pollution: वैसे तो प्रदूषण सभी के लिए एक जैसा खतरनाक है लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी जेब पर भी भारी पड़ने लगा है. इस हिसाब से गरीबों पर तो ये कुछ ज्यादा ही खतरनाक बोझ बनकर आता है.

Air Pollution: बाहर हवा का प्रदूषण अब आपके बटुए का दम भी यूं घोंट रहा है. हर साल सर्दियों की आहट दिल्ली एनसीआर में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. वजह ये है कि इस दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन और जहरीली हवा उनकी सांसों पर भारी पड़ने लगती है.

ये धुंध न सिर्फ सांस लेना मुश्किल बना देती हैं, बल्कि ये लोगों के बटुए का भी दम निकाल देती हैं. आप सोच रहे होंगे कि बटुए का धुंध से क्या लेनादेना है? हो सकता है कि आपने इस तरह से सोचा नहीं हो, लेकिन हवा में घुले ज़हर का सीधा असर आपके बटुए पर पड़ता है.ये सिर्फ हम नहीं कह रहे, शोध भी यही कहते हैं.

ये कहते हैं आंकड़े

लेंसेंट में छपी दिसंबर 2020 की एक रिपोर्ट बताती है कि 2019 में भारत में 17 लाख लोगों की मौत जहरीली हवा की वजह से हुई जो कि देश में हुई कुल मौतों का 18 प्रतिशत हिस्सा है. आर्थिक नजरिए से देखें तो हवा में घुले जहर से होने वाली मौतों और बीमारियों की वजह से 2019 में उत्पादन को हुआ नुकसान GDP का 1.4 प्रतिशत था. रुपयों में अगर इसे नापेंगे तो आप और भी चौंक जाएंगे. ये रकम 2,60,000 करोड़ रुपये बैठती है.यानी देश को रोजाना 21,666 करोड़ रुपये का घाटा.

इसे ऐसे भी समझ सकते हैं. वित्तवर्ष 2020-21 के बजट में स्वास्थ्य के लिए करीब 65,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. इसके मुकाबले अकेले प्रदूषण की वजह से ही GDP को एक साल में करीब चार गुना ज्यादा का नुकसान हुआ है.

नुकसान से बचने के तरीके

विशेषज्ञों का मानना है कि क्लीन एनर्जी पर शिफ्ट करने से स्वास्थ्य और आर्थिक दोनों तरह के फायदे होंगे. ऐसा भी नहीं है कि जहरीली हवा की जद में महज दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग आ रहे हैं. बल्कि भारत के ज्यादातर शहर और खासतौर पर महानगर भारी तौर पर प्रदूषण की जद में हैं. अब ये बात आपको समझ आ गई होगी कि जहरीली हवा से हेल्थ पर बुरा असर होगा तो आपकी जेब भी खाली होगी. लेकिन, आपकी सेहत ही नहीं, प्रदूषण रोकने के उपायों से भी आपका बटुआ दिक्कत में आ सकता है.

इस साल मामला बेहद गंभीर

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में धुंध को लेकर बेहद सख्त लहजा अपना रही है. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर ने दिल्ली के 300 किमी के दायरे में मौजूद सभी थर्मल पावर प्लांट्स को 30 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. हालांकि, 5 प्लांट्स को इस आदेश से बाहर रखा गया है.

जरूरी सामानों को छोड़कर कोई भी ट्रक दिल्ली की सीमा में दाखिल नहीं हो पाएगा. 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन दिल्ली-एनसीआर में नहीं चल पाएंगे. साथ ही समूचे एनसीआर में डीजल जनरेटर सेट्स के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है.

कमाई मे रोड़ा

जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट और प्रदूषण को नियंत्रण के लिए सख्त उपाय कर रहे हैं उनसे बड़ी तादाद में लोगों का कामकाज भी गड़बड़ा सकता है. अगर दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा तो छोटे कामधंधों से जुड़े लोगों की रोजीरोटी पर चोट लगेगी. यानी अगर आर्थिक गतिविधियां रुकेंगी तो आपकी कमाई की सांसें अटकने लगेंगी.

ये भी पढ़ें

Paytm IPO Listing Xplained: शेयर बाजार में 'Listing Loss' के बाद जानिये कैसे Paytm के IPO ने निकाले निवेशकों के आंखों से आंसू

SBI News: विदेश में बैठे अपनों को आराम से भेजें पैसा, एसबीआई की इस खास पहल को जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget