एक्सप्लोरर

Indian Economy: मौसम विभाग ने सामान्य मानसून की जताई उम्मीद, महंगाई से राहत के साथ अर्थव्यवस्था को मिलेगा टॉनिक!

IMD Monsoon Prediction: मौसम विभाग के सामान्य मानसून के अनुमान के बाद ये माना जा रहा है कि अल नीनो का खतरा टल सकता है.

India Monsoon Update: भारतीय अर्थव्यवस्था और आम लोगों को कमरतोड़ महंगाई से राहत मिलने के लिहाज से अच्छी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को अपने अनुमानों में कहा है कि 2023 में देश में इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. जून महीने से अगले चार महीने के लिए मानसून सीजन की शुरुआत हो रही है जो सितंबर तक जारी रहेगी, जिसके लिए मानसून विभाग ने अपने अनुमान जारी किए हैं. 

सामान्य बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा है कि जून से सितंबर तक अगले चार महीने में 96 से 104 फीसदी तक सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश पर निर्भर है वहां 94 से 106 फीसदी तक सामान्य बारिश हो सकती है. अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक सामान्य बारिश होती है तो कृषि क्षेत्र पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा 

मानसून बेहतर रहा तो खरीफ फसल के रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है. और अगर ऐसा हुआ तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है. इसका फायदा एफएमसीजी से लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों को मिल सकता है जो बीते कई महीनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती से परेशान हैं. 

टल सकता है अल नीनो का खतरा

हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अल नीनो को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि महंगाई को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है. लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान से आरबीआई गवर्नर भी राहत की सांस ले रहे होंगे. क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने का खतरा टलेगा. तो आरबीआई ब्याज दरें बढ़ाने को लेकर अपने फैसले से पीछे हट सकती है. 

मिल सकती है महंगे कर्ज से राहत 

आरबीआई गवर्नर ने साफतौर पर कहा था कि ब्याज दरों में कमी अर्थव्यवस्था की हालत और आंकड़ों पर निर्भर करेगा. 8 जून को आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी अपने ब्याज दरों को लेकर फैसले का एलान करेगी. अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.70 फीसदी रहा है और मई में और नीचे आने के आसार हैं. कृषि कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 2022-23 रिकॉर्ड में खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है. और मानसून सामान्य रहा तो महंगे कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

Adani Wilmar Update: बाजार में ब्रांडेड आटे के बाद मिलेगा पैक्ड गेहूं भी, अडानी विल्मर ने फॉच्युन ब्रांड के नाम से गेहूं बेचने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget