एक्सप्लोरर

IDBI Privatization: तेज हुई आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया, सरकार ने इस काम के लिए मंगाई बोलियां

IDBI Divestment Plan: सरकार कई सालों से आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बेचना चाह रही है, लेकिन यह काम हर बार टल जाता रहा है...

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. सरकार जल्दी ही आईडीबीआई बैंक के लिए एसेट वैल्युअर को नियुक्त करेगी. इसके लिए सरकार ने इच्छुक पार्टियों से बोलियां मंगाई है. इसके लिए 9 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है.

योजना के हिसाब से चल रहा काम

सरकारी दस्तावेज के अनुसार, चुने जाने वाले एसेट वैल्युअर को बैंक की संपत्तियों का मूल्यांकन करना होगा और बिक्री की पूरी प्रक्रिया के दौरान मदद मुहैया करानी होगी. इससे पहले मिंट की एक खबर में दावा किया गया था कि सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी की संभावित बिक्री को अगले वित्त वर्ष के लिए टाल सकती है. हालांकि ताजे कदम से ऐसा लगता है कि सरकार पुरानी योजना के हिसाब से ही चल रही है.

ऐसी है सरकार की योजना

सरकार की योजना है कि दिसंबर तक आईडीबीआई बैंक के लिए फाइनेंशियल बिड इश्यू किए जाएं और चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक यानी मार्च 2024 तक आईडीबीआई बैंक की अपनी हिस्सेदारी बेच दे. इसके लिए जुलाई में प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई थी. अब एसेट वैल्युअर की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है.

आरबीआई से जल्द मंजूरी की उम्मीद

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग यानी दीपम इस रणनीति बिक्री का काम संभाल रहा है. चूंकि यह रणनीतिक बिक्री एक बैंक से संबंधित है, इस पर रिजर्व बैंक की मुहर जरूरी है. अभी आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री को रिजर्व बैंक की मंजूरी नहीं मिली है. इस बारे में कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक के साथ बातचीत चल रही है और मंजूरी जल्दी ही मिल सकती है.

इस तरह से डील बनी आकर्षक

आईडीबीआई बैंक में सरकार की सीधी हिस्सेदारी 49 फीसदी की है, जबकि 51 फीसदी हिस्सेदारी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के पास है. इस तरह देखें तो तकनीकी तौर पर आईडीबीआई बैंक अब सरकारी न होकर प्राइवेट सेक्टर का बैंक है. इसके अलावा सरकार ने डील को और आकर्षक बनाने के लिए फॉरेन फंड्स को भी आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने की मंजूरी दे दी है.

इस वित्त वर्ष के प्रस्तावित सौदे

सरकार को आईडीबीआई बैंक की अपनी हिस्सेदारी को बेचकर 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है. इस वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश से 51 हजार करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट सेट किया है. आईडीबीआई बैंक के अलावा शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनएमडीसी स्टील, बीईएमएल, एचएलएल लाइफकेयर, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और वाइजैग स्टील जैसी कंपनियों का निजीकरण प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें: 3 लोगों से शुरू किया लाखों को नौकरी देने वाला बैंक, अब उदय कोटक ने ले लिया संन्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget