एक्सप्लोरर

Infra Bond: ICICI बैंक ने इन्फ्रा बॉन्ड से जुटाए बिजली, सड़क आदि की फंडिंग के लिए 5000 करोड़

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पॉलिसी रेट बढ़ाए जाने के बाद वाणिज्यिक बैंक अन्य साधनों से धन जुटा रहे हैं. ICICI बैंक ने Repo Rate बढ़ने के एक दिन बाद Infra Bond से 5,000 करोड़ रुपये जुटाए

भारतीय रिजर्व बैंक ने रीपो रेट बढ़ाते बढ़ाते 6.25 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. इसकी वजह से बैंकों का कर्ज महंगा हो गया है. उधर अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ कर्ज की भारी मांग के कारण बैंकों पर कर्ज देने का दबाव है. उस अनुपात में Current account और saving account (CASA) में सस्ता जमा नहीं आ रहा है. ऐसे में बैंक अब अन्य साधनों से धन जुटा रहे हैं, जिनमें Infra Bond प्रमुख हैं

ICICI बैंक ने Infra Bond से कितना जुटाया धन

रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में बढ़ोतरी के बाद प्राइवेट सेक्टर के लेंडर ICICI बैंक ने इन्फ्रास्ट्रर बॉन्ड के माध्यम से  5000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह धन बिजली, सड़क, पुल जैसी इन्फ्रा परियोजनाओं की फंडिंग के लिए है. 7 साल के इस बॉन्ड पर ब्याज दर 7.63 प्रतिशत है.

और भी बैंकों ने जुटाए हैं Infra Bond से धन

डेट मार्केट से अन्य बैंक भी धन जुटा रहे हैं. इसके पहले बैंक आफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक ने भी धन जुटाए हैं. एसबीआई ने Infra Bond से 10,000 करोड़ रुपये जुटाए, जिसकी ब्याज दर 7.51 प्रतिशत है. अब तक इस वित्त वर्ष में Infra Bond से कुल 19,600 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं.

ICICI बैंक की Infra Bond उधारी

सड़क, बंदरगाह, दूरसंचार, शहरी विकास जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को कर्ज देने के लिए ICICI बैंक की उधारी सितंबर 2022 तक 40,824 करोड़ रुपये थी. ICICI बैंक के Infra Bond को क्रिसिल ने AAA रेटिंग दी है.

Infra Bond क्यों हैं अहम

एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर सी श्रीनिवासुलू सेट्टी का कहना है कि जिस तरह मौद्रिक सख्ती की जा रही है, Infra Bond धन जुटाने का एक बेहतर माध्यम हो सकते हैं. एसबीआई Infra Bond से अभी और धन जुटाने पर विचार कर रहा है. Infra Bond से लांग टर्म के लिए फंड जुटाया जाता है. इसमें नियामकीय सख्ती नहीं होती है, जैसी कि कैश रिजर्व रेशियो आदि के मामले में होती है. साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगाए गए संसाधनों को नेट बैंक क्रेडिट में नहीं जोड़ा जाता है, क्योंकि यह प्रियॉरिटी सेक्टर की लेंडिंग के टार्गेट में होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget