एक्सप्लोरर

आईसीआईसीआई बैंक की आईमोबाइल एप पर आई दिक्कत, बैंक की ओर आई सफाई

ICICI Bank iMobile Glitch: कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि वो अपनी आईमोबाइल ऐप पर अन्य कस्टमर्स की आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड डिटेल्स देख पा रहे हैं.

ICICI Bank iMobile Glitch: आईसीआईसीआई बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन आईमोबाइल पे पर तकनीकी दिक्कत की खबरें सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि वो इस प्लेटफॉर्म पर दूसरों के क्रेडिट कार्ड की सेंसेटिव इनफॉरमेशन आदि देख सकते हैं. इस परेशानी के सामने आते ही आईसीआईसीआई बैंक हरकत में आ गया और इस समय आईमोबाइल यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भी ऐप पर नहीं देख पा रहे हैं. संभवतः बैंक ने सिक्योरिटी कदम उठाते हुए सभी के कार्ड डिटेल्स विजिबिलिटी को रोका है. आईसीआईसीआई बैंक ने इस मामले में स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है. 

आईसीआईसीआई बैंक की सफाई

आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, हमारे ग्राहक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और हम उनके हितों की रक्षा के लिए पूरे समर्पित हैं. हमारे संज्ञान में आया है लगभग 17,000 नए क्रेडिट कार्ड जो पिछले दिनों जारी किए गए थे वो गलती से हमारे डिजिटल चैनलों में गलत यूजर्स के लिए मैप कर दिए गए थे. ये बैंक के क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो का लगभग 0.1% हिस्सा है. हमने फौरन इन कार्डों को ब्लॉक कर दिया है और ग्राहकों को नए कार्ड जारी कर कर रहे हैं. ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए हमें खेद है. 

क्या हैं खतरे?

TechnoFino के फाउंडर सुमंता मंडल ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना के बारे में पोस्ट किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने आईसीआसीआई बैंक और देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी टैग किया है और इस मामले को तुंरत देखने के लिए कहा.

यूजर्स अन्य कस्टमर्स की आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड डिटेल्स देख पा रहे

सुमंत मंडल ने लिखा है कि कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि वो अपनी आईमोबाइल ऐप पर अन्य कस्टमर्स की आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड डिटेल्स देख पा रहे हैं. इसमें क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी तक आईमोबाइल पर देखा जा रहा है. यहां तक कि इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन सेटिंग्स को भी मैनेज करने का ऑप्शन देखा जा सकता है. लिहाजा किसी के लिए भी ऐसे यूजर्स के क्रेडिट कार्ड का इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करना संभव हो जाएगा जो कि काफी बड़ी आर्थिक दिक्कत पैदा कर सकता है. 

आईसीआईसीआई बैंक ने उठाया ये कदम !

जब कई यूजर्स ने समान दिक्कत सोशल मीडिया पर बताई तो सुमंत मंडल ने पोस्ट किया कि शायद आईसीआईसीबैंक ने इस मामले को सुलझाने के लिए अभी आईमोबाइल ऐप पर क्रेडिट कार्ड इंफॉरमेशन को ही दिखने से रोक दिया है. हमने भी जब आईमोबाइल ऐप पर क्रेडिट कार्ड इंफॉरमेशन एक्सेस करने की कोशिश की तो वो नहीं दिखीं.

कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दे डाली

इस दिक्कत से आम यूजर्स को कोई हानि ना हो इसके लिए TechnoFino के फाउंडर ने सलाह दी है कि यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करा दें.

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 74 हजार के पार निकला, निफ्टी 22450 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget