एक्सप्लोरर

आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग्स एकाउंट और एफडी पर घटाई ब्याज दरें, जानें नए रेट्स

ICICI Bank Cuts FD and Savings Rates: एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी सेविंग्स एकाउंट और फिक्स्ड डिपोजिट दोनों पर ब्याज दरें घटा दी है. ये संशोधि दरें 17 अप्रैल 2027 से प्रभावी हो गई है.

ICICI Bank Cuts FD and Savings Rates: बैंक जमा पर ब्याज दरें घटाने वाले बैंकों में अब आईसीआईसीआई भी शामिल हो गया है. एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी सेविंग्स एकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों पर ब्याज दरें घटा दी है. ये संशोधित दरें 17 अप्रैल 2027 से प्रभावी हो गई है. आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंक ने ये कदम उठाया है.

अगर आईसीआईसीआई बैंक में आपका सेविंग एकाउंट है तो आपको उस पर अब कम ब्याज मिलेगा. 50 लाख रुपये के कम के अमाउंट पर प्रतिवर्ष ब्याज की दरें अब 2.75 प्रतिशत कर दी गई है, जो इससे पहले 3 प्रतिशत थी. इसके अलावा, अगर आपके सेविंग एकाउंट में 50 लाख रुपये या फिर उससे ज्यादा की रकम है तो ब्याज की दरों को 3.5 प्रतिशत से कम कर के 3.25 प्रतिशत कर दिया गया है.

कस्टमर्स को फिक्स्ड डिपॉजिट पर पर 3% से 7.05% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 प्रतिशत से 7.55 प्रतिशत तक की दरें मिल रही हैं. उदाहरण के लिए, 30 से 45 दिनों की FD पर अब सामान्य ग्राहकों को 3% ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.5% था. इसी तरह, 61 से 90 दिनों की FD पर ब्याज दर 4.5% से घटाकर 4.25% कर दी गई है.

15 से 18 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि पहले ये दर 7.25 प्रतिशत थी. 18 महीने से 2 साल की अवधि की FD पर भी ब्याज दर 7.25 प्रतिशत से घटाकर 7.05 प्रतिशत कर दी गई है. हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में थोड़ा अधिक ब्याज मिल रहा है. उदाहरण के लिए, 7 से 29 दिनों की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि 46 से 60, 61 से 90, 91 से 184, और 185 से 270 दिनों की FDs पर ब्याज दर क्रमशः 4.75%, 4.75%, 5.25% और 6.25% तय की गई है.

खास बात ये है कि 2 साल 1 दिन से 5 साल की फिक्स डिपॉजिट पर सामान्य कस्टमर्स के लिए ब्याज दर थोड़ी बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दी गई है, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.40 प्रतिशत है. वहीं, 5 साल 1 दिन से 10 साल तक की FD पर ब्याज दर घटाकर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.8 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30 प्रतिशत कर दी गई है. 5 साल की टैक्स-सेविंग FD पर अब सामान्य ग्राहकों को 6.9 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

गौरतलब है कि ये बदलाव भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की नीतियों के चलते हुआ है, जो वर्तमान में ब्याज दरों को कम करने की दिशा में अग्रसर है. इसका असर बैंकों की जमा योजनाओं पर साफ़ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: यूएस से व्यापारिक तनाव के बीच ठिकाने पर आयी चीन की अक्ल, भारत से गिड़गिड़ाया कर बोला- अब बीजिंग है तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget