एक्सप्लोरर

हुंडई सेंट्रो की नई कार आज भारत में लॉन्च, कई खूबियों से है लैस

सेंट्रो को भारत में लॉन्च हुए 20 साल हो गए हैं. 1998 में सेंट्रो पहली बार लॉन्च हुई थी और 2018 में सेंट्रो का नया मॉडल लॉन्च हुआ है.

नई दिल्लीः हुंडई ने आज दिल्ली में सैंट्रो का नया मॉडल लॉन्च किया. नए फ़ीचर के साथ ये सैंट्रो मार्किट में उतरेगी जो पुरानी सैंट्रो की कमियों को पूरा करेगी. हुंडई के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इस न्यू सैंट्रो को लॉन्च किया. शाहरुख ने सैंट्रो को अपने करीब बताया और कहा कि वो सैंट्रो के सबसे पुराने एंप्लॉई हैं क्योंकि वो 1998 से अब तक इससे जुड़े हुए है. टॉलबॉय सैंट्रो के सबसे पहले और अकेले भारत के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान हैं. इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा कि मेरे 4 बच्चे हैं एक 22 का हो जाएगा, एक 19 की हो जाएगी, एक 6 साल का हो जाएगा और एक 20 साल का है टॉलबॉय यानी सैंट्रो.

सेंट्रो को भारत में लॉन्च हुए 20 साल हो गए हैं. 1998 में सेंट्रो पहली बार लॉन्च हुई थी और 2018 में सेंट्रो का नया मॉडल लॉन्च हुआ है. सेंट्रो के इस नई कार के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत ये है-

  • सैंट्रो डिलाइट - 3 लाख 89 हज़ार
  • सैंट्रो इरा - 4 लाख 24 हज़ार 900
  • सैंट्रो मैग्ना- 4 लाख 57 हज़ार 900
  • सैंट्रो स्पोर्ट्स- 4 लाख 99 हज़ार
  • सैंट्रो एस्टा - 5 लाख 45 हज़ार वही ऑटोमेटिक और सीएनजी में भी ये गाड़ी उपलब्ध है जो 5 लाख 65 हज़ार के करीब तक जाती है.

हुंडई सेल्स के वाईस प्रेसिडेंट विकास जैन का कहना है कि अब तक लोग 23000 से ज़्यादा की बुकिंग कर चुके है वो भी तब जब उन्होंने ये गाड़ी देखी भी नही. तो सोचिये की लोगों का गाड़ी में कितना भरोसा है.

नई सैंट्रो की खासियत नई सैंट्रो को 6 नए डेवेलपमेंट के साथ बाजार में उतारा गया है. जिसमे सबसे खास है डायनामिक टेंशन और टॉलबॉय डिज़ाइन. इस फीचर के साथ नई सैंट्रो में हेडरूम को बढ़ाया गया है, साथ ही शोल्डर रूम को भी तरजीह दी गयी है. कुल मिलाकर सैंट्रो के बाहर का डिज़ाइन कुछ इस तरह दिया गया है.

इसकी लेंथ 3610 एमएम, विड्थ 1645 एमएम और हाइट 1560 एमएम दी गई है. इसका व्हीलबेस 2400 एमएम रखा गया है और मैक्स टायर 165/70 आर 14 steel रखा गया है. दूसरी खास बात ये की केबिन को भी खास तरजीह दी है. इसका केबिन कम्फ़र्टेबल और प्रीमियम रखा गया है. वही पीछे बैठने वालों के लिए रियर एसी सेगमेंट रखा गया है. जो पहले की सैंट्रो में नही रखा गया था.

वही इस नई सैंट्रो में तीसरी खास बात नई तकनीक का इस्तेमाल की होगी. करीब 12 नए फीचर नई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है. जैसे कि वॉइस रिकग्निशन, 17.64 सेमी टच स्क्रीन ऑडियो और वीडियो सिस्टम, स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी भी है. ईको कोटिंग तकनीक से गाड़ी में सिर्फ अच्छी हवा ही आ सकेगी. वहीं रियर पार्किंग कैमरा भी इस सैंट्रो में होगा. चौथी खास बात ये है कि सेफ्टी पर ध्यान दिया गया है. इसकी बॉडी पर ध्यान दिया गया है और बॉडी मज़बूत बनाई गई है. पांचवी खास बात है कि इसका माइलेज भी अच्छा है. 20 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक ये माइलेज देगी. वही इसका पेट्रोल इंजन 1.1 लीटर होगा.

और आखिरी खास बात ये है कि इसमें 3 साल/100000 किलोमीटर का रोड अस्सिस्टेंस मिलेगा. इसकी मेंटेनेंस कम कीमत पर होगी और एक दिन में सर्विस डिलीवरी मिल जाएगी और आपके दरवाज़े तक सेवा दी जाएगी.

नई सैंट्रो 7 अलग अलग रंगों में भारत में उपलब्ध होगी और इस बार आकर्षक डायना ग्रीन कलर भी शामिल किया गया है. इसके प्रतियोगी इयॉन, ग्रैंड आई 10 और मारुति की सेलेरियो होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget