एक्सप्लोरर

हंयूदै ने पेश की नई एक्सेंट: मिड सेगमेंट कार सेगमेंट में देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्लीः देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हंयूदै ने एक्सेंट को पूरी तरह से नए शक्ल के साथ बाजार में उतारा है. नए स्वरूप में पेट्रोल मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 5.38 लाख रुपये से शुरु होगी जबकि डीजल मॉडल की कीमत 6.28 लाख रुपये से शुरु होगी.

नए एक्सेंट का फोकस कार बाजार के ‘मिड लो’ सेग्मेंट पर है. इस सेग्मेंट में मारुति की डिजायर का दबदबा है जबकि फोर्ड एस्पायर और टाटा जेस्ट भी कड़ा मुकाबला देगी. कार बाजार के मिड सेंग्मेंट (जहां कीमत 5 लाख रुपये के करीब से शुरु होती है) और उसमें भी ‘मिड लो’ पर कंपनियों की नजर है. इस तरह की हर महीने औसतन 35 हजार गाड़ियां बिकती है और ये मिड सेग्मेंट में करीब 71 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखती है. हंयूदै भारतीय बाजार में 2014 में एक्सेंट लेकर आयी थ. तब से लेकर अब तक ऐसी 2.5 लाख गाड़ियां बिक चुकी है. कंपनी को उम्मीद है कि नए स्वरुप में एक्सेंट बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएगी. कंपनी ने ये भी साफ कर दिया कि नए स्वरूप के साथ-साथ बाजार में पुरानी एक्सेंट भी मौजूद रहेगा. हालांकि पुराने एक्सेंट को टूरिस्ट कैब के तौर पर बेचा जाएगा, जबकि नए एक्सेंट का फोकस 30 से 40 वर्ष के महत्वाकांक्षी युवाओं पर रहेगा. नए एक्सेंट में कुछ नई खासियतें जोड़ी गयी है. जैसे इसका इंजन 1.2 लीटर का है. साथ ही ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठने वाले, यानी दोनों के लिए एयर बैग की सुविधा दी गयी है. डिक्की में खासी जगह है जिससे सप्ताहांत पर आस-पास घूमने जाने वाले परिवार के लिए सामान आसानी से समा सकेगा. मनोरंजन के लिए 6 इंच की स्क्रीन के साथ बेहतर साजो-समान लगाए गए हैं और इसका कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील पर भी रहेगा. रियर कैमरा व्यू का इंतजाम है जिससे बैक करने और पार्किंग करने में सहूलियत हो सके. पेट्रोल और डीजल मॉडल, दोनों ही 5 रंग में उपलब्ध है. पेट्रोल मॉडल में 6 वैरिएंट होंगे जिनकी एक्स शोरुम कीमत 5.38 लाख रुपये से शुरु होकर 7.09 लाख रुपये तक जाएगी. डीजल इंजन के साथ 5 वैरिएंट है जिनकी एक्स शो रुम कीमत 6.28 लाख रुपये से शुरु होकर 8.41 लाख रुपये तक जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget