एक्सप्लोरर

Hyundai Motor IPO: हुंडई मोटर के 27870 करोड़ रुपये के महा-आईपीओ का हो गया बेड़ा पार, आज आवेदन का आखिरी दिन

Hyundai Motor India IPO: संस्थागत निवेशक आवेदन के आखिरी दिन जमकर निवेश कर रहेहैं जबकि रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों ने दूरी बना रखी है.

Hyundai Motor India IPO: भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ लेकर आने वाले ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के लिए राहत की खबर है. हुंडई मोटर इंडिया का 27870 करोड़ रुपये का महा-आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है. बीएसई के डेटा के मुताबिक दोपहर 1.57 बजे तक आईपीओ 2.09 गुना भर चुका है. आज गुरुवार 17 अक्टूबर, 2024 आईपीओ में आवेदन करने का आखिरी दिन है.  

बीएसई के डेटा के मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया के महा-आईपीओ के पूरी तरह सब्सक्राइब होने में संस्थागत निवेशकों का बड़ा योगदान रहा है. संस्थागत निवेशकों (Qualified Institutional Buyers) का कैटगरी 6.23 गुना भर चुका है. हालांकि गैर-संस्थागत निवेशकों का कैटगरी और रिटेल निवेशकों के कैटगरी के निवेशकों की ओर से फीका रेस्पांस देखा जा रहा है. गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा केवल 0.43 गुना और रिटेल निवेशकों का कैटगरी केवल 0.45 गुना ही भरा जा सका है. हालांकि एम्पलॉय के लिए रिजर्व कैटगरी 1.61 गुना भरा जा चुका है. एम्पलॉयज को 186 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी दिया गया है. 

हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 से 17 अक्टूबर तक खुला हुआ है. कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 1865 से 1960 रुपये प्राइस बैंड फिक्स किया हुआ है. रिटेल निवेशक 7 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए 13,720 रुपये चुकाने होंगे. 18 अक्टूबर 2024 को बेसिस ऑफ अलॉटमेंट तय होगा. सोमवार 21 अक्टूबर को सफल निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जायेंगे. 22 अक्टूबर 2024 को हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी. 

कई ब्रोकरेज हाउसेज ने निवेशकों को लंबी अवधि के लिए हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में निवेश की सलाह दी है. जिसमें आनंद राठी, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, मोतीलाल ओसवाल, एसबीआई सिक्योरिटीज, बजाज ब्रोकिंग, आदित्य बिरला मनी शामिल है. ग्रे मार्केट में हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी है और आईपीओ का जीएमपी 14 रुपये या 0.71 फीसदी के उछाल के साथ आज ट्रेड कर रहा है. यानि जीएमपी की मानें तो लिस्टिंग फीकी रह सकती है.  

ये भी पढ़ें 

Top 30 IPO Return: भारतीय शेयर बाजार में दस्तक देने वाले 30 बड़े आईपीओ में 18 ने निवेशकों को किया निराश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget