एक्सप्लोरर

Hindustan Unilever: दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएट रोहित जावा बने हिंदुस्तान यूनिलीवर के नए MD-CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह

Hindustan Unilever News Update: रोहित जावा को पांच सालों के एमडी-सीईओ बनाया गया है और 27 जून को वे अपना पदभार संभालेंगे.

HUL News Update: रोहित जावा देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे. 56 वर्ष के रोहित जावा मौजूदा सीईओ संजीव मेहता की जगह लेंगे जो कंपनी से रिटायर होने जा रहे हैं. रोहित जावा 27 जून 2023 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे फिलहाल वे लंदन में हिंदुस्तान यूनिलीवर की पैरेंट कंपनी यूनिलीवर के चीफ फॉर ट्रांसफॉरमेशन पद पर तैनात हैं.  

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया है कि रोहित जावा एक अप्रैल 2023 से 26 जून तक के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ-डेजिगनेट  के अलावा होल-टाइम डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन करेंगे. और 27 जून से अगले 5 सालों के लिए वे एमडी-सीईओ का पदभार संभालेंगे. रोहित जावा यूनिलीवर साउथ एशिया के प्रेसीडेंट का भी पदभार संभालेंगे. 

साल 1988 में रोहित जावा ने हिंदुस्तान यूनिलीवर में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर ज्वाइन किया था. यूनिलीवर चाईना में बतौर चेयरमैन और नार्थ एशिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर उन्होंने चीन में यूनिलीवर के कारोबार को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है. दुनियाभर में अलग अलग देशों में फैले यूनिलीवर के कारोबार में चीन में उसका कारोबार तीसरे नंबर पर आता है. फिलीपींस में भी यूनिलीवर के कारोबार को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है जो कंपनी के लिए टॉप 10 मार्केट में से एक है.  

रोहित जावा ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने एफएमएस (FMS), दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी.  उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल के एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम में भी भाग लिया है. 

एचयूएल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नितिन परांजपे ने रोहित जावा को एमडी-सीईओ बनाये जाने पर कहा कि, मैं रोहित के भारत वापसी पर स्वागत करता हूं. उन्हें विशेष रूप से एशिया में व्यापार लैंडस्केप की गहरी समझ है और उन्होंने चीन और फिलीपींस में यूनिलीवर के बिजनेस में बदलाव का नेतृत्व किया है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि अपने सूक्ष्म व्यापार कौशल और विकास की मानसिकता के साथ रोहित एचयूएल को प्रदर्शन के अगले पड़ाव पर ले जायेंगे. 

मौजूदा सीईओ संजीव मेहता ने अक्टूबर 2013 में एचयूएल का कार्यभार संभाला था. बीते एक दशक में एचयूएल का बिजनेस 50,000 करोड़ रुपये के पार चला गया. इस अवधि में कंपनी का मार्केट कैप 17 बिलियन डॉलर से बढ़कर 75 बिलियन डॉलर का हो गया है. उनके कार्यकाल में जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर का एचयूएल ने अधिग्रहण किया था जो भारत के एफएमसीजी सेक्टर का सबसे बड़ा अधिग्रहण है. 

ये भी पढ़ें 

Tata Technologies IPO: 2 दशक बाद IPO बाजार में टाटा समूह देगी दस्तक, टाटा टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास दाखिल किया ड्रॉफ्ट पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget