एक्सप्लोरर

ये तेरा घर ये मेरा घर... शादी से पहले और शादी के बाद कैसे रखें अपनी संपत्ति का हिसाब?

भारत में विवाह पूर्व समझौता (Prenuptial Agreement) कानूनी रूप से भले ही लागू नहीं है, लेकिन अब कई बड़े शहरों में लोग इसे धीरे-धीरे अपना रहे हैं. यह एक कानूनी समझौता है, जो पति-पत्नी के बीच होता है.

शादी दो इंसानों को न केवल कानूनी रूप से जोड़ता है, बल्कि उन्हें इकोनॉमिकली भी पास लाता है. शादी के बाद यह पति-पत्नी की जिम्मेदारी है कि दोनों अपने फाइनेंस को साथ में मैनेज करें. ब्रेकअप होने की स्थिति में कुछ लिमिट्स तय किए जाने चाहिए ताकि जिम्मेदारियों का बंटवारा भी सही से हो और तनाव भी कम से कम हो. 

शादी से पहले ही कर लें बात

जब दो लोगों में शादी होती है, तो विरासत में मिली प्रॉपर्टी या बिजनेस या अपनी पर्सनल सेविंग्स पर अब एक के बजाय दो लोगों का हक शामिल हो जाता है. भारत में विवाह पूर्व समझौता (Prenuptial Agreement) कानूनी रूप से भले ही लागू नहीं है, लेकिन अब कई बड़े शहरों में लोग इसे धीरे-धीरे अपना रहे हैं.

यह एक कानूनी समझौता है, जो पति-पत्नी के बीच होता है. इसमें इस बात का जिक्र होता है कि अगर दोनों के बीच तलाक की नौबत आती है, तो उस स्थिति में प्रापॅर्टी या देनदारियों का बंटवारा कैसे होगा. ऐसे में आपको हमेशा शादी से पहले ही अपनी सेविंग्स और विरासत में मिली संपत्ति का हिसाब रखना चाहिए.

अलग-अलग बैंक अकाउंट है जरूरी 

अगर आपके पास अपनी कोई प्रॉपर्टी या इंवेस्टमेंट है, तो इस पर अकेले खुद की ओनरशिप होने से भविष्य में होने वाले किसी विवाद से बचा सकता है. विरासत में मिली संपत्ति के लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट रखना जरूरी है ताकि आने वाले समय में कोई गलतफहमी पैदा न हो. शादी के रिश्ते में दोनों में ट्रांसपरेंसी का होना बहुत जरूरी है. दोनों को एक-दूसरे की सेविंग्स, इनकम और देनदारियों की खबर होनी चाहिए. इंश्योरेंस पॉलिसीज, लोन, प्रॉपर्टी को अगर साथ में मैनेज करते हैं, तो इससे आपसी रिश्ता मजबूत होता है. 

दोनों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी जरूरी 

प्रॉपर्टी पर दोनों की ओनरशिप होने के कई फायदे भी हैं जैसे कि टैक्स पर छूट, उत्तराधिकार बनाने में भी सुविधा मिलती है. हालांकि, अगर दोनों पार्टनर्स में से किसी एक का इंवेस्टमेंट दूसरे के मुकाबले ज्यादा हो, तो वित्तीय निवेश को औपचारिक रूप देना भी आवश्यक है. जब बच्चे की परवरिश करने के लिए दोनों में से कोई एक नौकरी छोड़ देता है, तो फाइनेंशियली सिक्योरिटी के लिए संपत्ति और बीमा कवरेज लेने का प्लान भी जरूर बनाने चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें: 

कंगाल हो गए लेकिन इसे बेचने का ख्याल मन में नहीं लाया, करोड़ों में है अनिल अंबानी के इस नायाब चीज की कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget