एक्सप्लोरर

Income Tax Notice: मिल गया इनकम टैक्स का नोटिस, अब भी ऐसे भर सकते हैं आईटीआर

How To File Updated ITR: बीते कुछ समय से खराब चल रहे आर्थिक हालातों के मद्देनजर कई कंपनियां छंटनी कर रही हैं. प्रतिकूल हालात से सिर्फ नई ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज कंपनियों पर भी असर हो रहा है.

Update ITR Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरना कई लिहाज से फायदेमंद होता है. सबसे पहले तो आप अनावश्यक कानूनी पचड़े में फंसने से बचते हैं, वहीं लोन लेने में भी इसकी जरूरत पड़ जाती है. हालांकि इसके बाद भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो आईटीआर (ITR) भरना भूल जाते हैं. कई बार लोगों को ध्यान तो रहता है, लेकिन टालते रहने की आदत में डेडलाइन पार हो जाती है. बाद में ऐसे लोगों के पास पछताने का ही विकल्प बचा रह जाता है.

इनकम टैक्स भेजता है ये नोटिस

अगर आप भी तय समय में इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरते हैं, तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 142 के तहत नोटिस भेज सकता है. खासकर अगर आप टैक्सेबल दायरे में आते हैं, तब तो रिटर्न नहीं भरना काफी मुश्किलें बढ़ा सकता है. हालांकि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 142 के तहत मिलने वाला नोटिस देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. यह वास्तव में डिपार्टमेंट की ओर से एक रिमाइंडर है, जो टैक्सपेयर को गलती सुधारने की याद दिलाने के लिए भेजा जाता है. हां, अगर आपने इसे भी हल्के में लिया, तब मामला गंभीर बन सकता है.

पार हो चुकी दूसरी भी डेडलाइन

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 यानी असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख 31 जुलाई 2022 थी. अगर टैक्सपेयर किसी वजह से 31 जुलाई तक रिटर्न नहीं भर पाता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उसे एक मौका देता है. ऐसे मामलों में टैक्सपेयर 5,000 रुपये की लेट फीस चुकाकर 31  दिसंबर 2022 तक बिलेटेड रिटर्न (Belated ITR) भर सकता है. एक वित्त वर्ष में कुल इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होने पर 1,000 रुपये की लेट फीस है. इसके अलावा, दंडात्मक ब्याज लगता है.

अभी भी बचा है ये मौका

अब सवाल उठता है कि अगर आपने बिलेटेड रिटर्न भरने का मौका भी गंवा दिया है, तब क्या होगा... हम आपको यही बताने जा रहे हैं. फाइनेंस एक्ट, 2022 में नई इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग की सुविधा दी गई है, जिसका नाम अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) है. इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139 में एक नया सब-सेक्शन 8(A) जोड़ा गया है. यदि आपके पुराने ITR में किसी तरह की चूक या गलती है या फिर कोई ऐसी इनकम है, जो आप दिखाना भूल गए थे तो अपडेटेड रिटर्न (Updated Return) का रास्ता चुन सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपने पहले रिटर्न नहीं भरा है तो भी आप अपडेटेड रिटर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं.  संबंधित असेसमेंट ईयर की समाप्ति से दो साल तक अपडेटेड रिटर्न भरा जा सकता है.

चुकानी होगी ये कीमत

हालांकि इसके लिए आपको कीमत चुकानी होगी. रेलेवेंट असेसमेंट ईयर के खत्म होने के 12 महीने के अंदर अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने पर टैक्स और ब्याज के 25 फीसदी के बराबर अतिरिक्त टैक्स देना होगा. ठीक इसी तरह, 12 महीने बाद और 2 साल से पहले अपडेटेड रिटर्न भरने पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भरना होग इसके अलावा, लेट फीस भी देनी होगी.

इस बात का जरूर रखें ध्यान

एक बात और ध्यान रखने वाली है. सिर्फ एक ही बार अपडेटेड रिटर्न भरने का मौका मिलता है. ऐसे में अपडेटेड रिटर्न भरते वक्त ध्यान रखें कि कोई भी एडिशनल इनकम रिपोर्ट करने से रह न जाए, क्योंकि अगर कोई इनकम दिखाने से आप चूक जाते हैं, तो दोबारा अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने का मौका नहीं मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget