एक्सप्लोरर

जीएसटी रिफॉर्म्स और पुतिन-ट्रंप मुलाकात के बाद ये फैक्टर तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

Stock Market This Week: भारत ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता का स्वागत किया, हालांकि यह बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची.

Stock Market News: इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की दिशा कई अहम कारकों से तय होगी. दिवाली तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में बड़े सुधार की घोषणा, पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन और एसएंडपी द्वारा भारत की साख में सुधार, निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं. साथ ही वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की चाल तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधारों की घोषणा की, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की संभावना है. विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से बाजार में उत्साह बढ़ सकता है. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन से निवेशक आशान्वित हैं और दिवाली से पहले संभावित जीएसटी दर कटौती से शेयर बाजार की धारणा सुधर सकती है.

भारत ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता का स्वागत किया, हालांकि यह बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची. इसके बावजूद अमेरिका-रूस के बीच तनाव कम होने और रूस पर नए प्रतिबंध न लगने की खबरें भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक मानी जा रही हैं.

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

इसी बीच, एसएंडपी ने 18 वर्षों से अधिक समय बाद भारत की साख को 'बीबीबी-' से बढ़ाकर 'बीबीबी' कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने मजबूत आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय अनुशासन और मुद्रास्फीति पर नियंत्रण रखने वाली मौद्रिक नीति को इसके प्रमुख कारण बताया है. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि यह कदम विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की धारणा को और बेहतर कर सकता है.

मीणा ने आगे कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण और अमेरिकी आर्थिक आंकड़े भी इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर बाजार को प्रभावित करेंगे. वहीं, ईवाई इंडिया के कर विशेषज्ञ सौरभ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के जीएसटी 2.0 विजन को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए समय पर उठाया गया रणनीतिक और संरचनात्मक सुधार करार दिया. पिछले सप्ताह सेंसेक्स 739.87 अंक यानी 0.92 प्रतिशत और निफ्टी 268 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़े थे, जिससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ से बेखौफ इन टॉप 10 में से 5 कंपनियों के 60675 करोड़ बढ़े मार्केट कैप, जानें टॉप गेनर कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget