एक्सप्लोरर

जीएसटी कट से मिडिल क्लास को कितना होगा फायदा? जानें अपने काम से जुड़े 5 बड़े सवालों के जवाब

GST 2.0: जीएसटी काउंसिल की तरफ से 12 परसेंट और 28 परसेंट वाले स्लैब को खत्म कर 12 और 18 परसेंट वाले दो स्लैब को मंजूरी दे दी गई है. इससे रोज काम आने वाली कई चीजें सस्ती हो जाएंगी.

GST 2.0: जीएसटी काउंसिल की बुधवार को हुई मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए. 12 परसेंट और 28 परसेंट वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं. 5 और 18 परसेंट वाले दो स्लैब रह गए हैं. साबुन, बिस्कुट, कॉफी, बटर जैसी रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई चीजों से जीएसटी घटा दी गई है. हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसके साथ ही लग्जरी और सिन गुड्स पर 40 परसेंट टैक्स लगाए जाने का भी ऐलान किया गया है. आठ साल पुराने टैक्स रिजीम में हुए कुछ बड़े बदलावों पर आइए एक नजर डालते हैं- 

नए रेट्स कब से होंगे लागू? 

जीएसटी की संशोधित दरें 22 सितंबर, 2025 से वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होंगी. तंबाकू से संबंधित उत्पादों के लिए वर्तमान दरें अभी जारी रहेंगी और नई दरों की घोषणा बाद में की जाएगी. 

किन चीजों पर मिलेगी बड़ी राहत? 

काउंसिल ने रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई चीजों को जीएसटी से राहत दी है जैसे कि टॉयलेट सोप, शैंपू, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम, हेयर ऑयल और फेस पाउडर पर अब 5 परसेंट जीएसटी लगेगा. जबकि पहले इन 18 परसेंट जीएसटी वसूला जाता है. खाने-पीने के चीजों की बात करें, तो रोटी-पराठें पर जीएसटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इनके अलावा, दूसरी कैटेगरी में आने वाली खाने-पीने के सामानों को भी 5 परसेंट वाले स्लैब के तहत लाया जाएगा. प्री-पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, मिक्सचर पर पहले 12 परसेंट जीएसटी लगता था. अब 5 परसेंट जीएसटी लगेगा. इसके साथ-साथ बटर, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड पर भी अब पहले के 12 परसेंट की जगह 5 परसेंट जीएसटी वसूला जाएगा. 

दवाओं पर कितनी लगेगी जीएसटी? 

सभी मेडिसिन्स पर जीएसटी को 12 परसेंट से कम कर 5 परसेंट कर दिया गया है. सबसे जरूरी बात यह है कि 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी को 12 परसेंट से घटाकर जीरो कर दिया गया है. साथ ही कैंसर जैसी कई दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन जीवन रक्षक दवाओं पर भी GST को 5 परसेंट से घटाकर जीरो कर दिया गया है. इतना ही नहीं, मेडिकल, सर्जिकल, वेटरनरी व फिजिकल या केमिकल एनालिसिस में इस्तेमाल होने वाले कई डिवाइसेज पर भी जीएसटी को 12 परसेंट से कम कर 5 परसेंट कर दिया गया है. 

टू और थ्री-व्हीलर्स पर कितना लगेगा जीएसटी? 

पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड कारों, LPG, LNG कारों की खरीद पर अब 18 परसेंट जीएसटी देना होगा. हालांकि, इसके लिए यह शर्त रखी गई है कि पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली कारों 1200cc से अधिक न हो. इनकी लंबाई भी 4 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी अब 28 परसेंट के बजाय 18 परसेंट जीएसटी लगेगा. हालांकि, शर्त यह रखी गई है कि इनकी इंजन कैपेसिटी 1500cc से ज्यादा न हो और लंबाई 4 मीटर तक हो. टू-व्हीलर्स पर भी अब 28 परसेंट नहीं, बल्कि 18 परसेंट जीएसटी लगाया जाएगा. इससे 350cc या उससे कम इंजन कैपेसिटी वाले मॉडल्स को ज्यादा फायदा होगा. 

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितना लगेगा जीएसटी? 

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इस पर पहले 18 परसेंट जीएसटी वसूला जाता था. इसकी लंबे समय से डिमांड की जा रही है. इससे इंश्योरेंस कवरेज का लाभ अब अधिक से अधिक लोगों को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

 

ये भी पढ़ें: 

जीएसटी 2.0 का जबरदस्त असर... रॉकेट से भागे ऑटो कंपनियों के शेयर; एक झटके में इतना चढ़ गया भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget