एक्सप्लोरर

8वां वेतन आयोग के लागू होने के बाद कितनी बढ़ जाएगी कमाई, एक्सपर्ट्स को है सैलरी इतनी बढ़ने की उम्मीद

8th Pay Commission: एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में संभावित फिटमेंट फैक्टर और इस हिसाब से बेसिक पे व सैलरी कितनी बैठेगी इसका अनुमान लगाया गया है. 

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी. हालांकि, आयोग का गठन अभी तक नहीं हो पाया है. इधर, ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि इसके लागू हो जाने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा असर दिखेगा. एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में संभावित फिटमेंट फैक्टर और इस हिसाब से बेसिक पे व सैलरी कितनी बैठेगी इसका अनुमान लगाया गया है. 

इतनी बढ़ सकती है सैलरी 

एम्बिट कैपिटल की 9 जुलाई की रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर के 1.83 से 2.46 के रेंज के बीच होने का अनुमान लगाया गया है. अगर फिटमेंट फैक्टर 1.82 रखा गया, तो सैलरी में 14 परसेंट का इजाफा हो सकता है. वहीं, अगर इसे 2.15 के रेंज में रखा गया, तो सैलरी 34 परसेंट और 2.46 के रेंज में रखे जाने पर सैलरी में 54 परसेंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है. 

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने फिटमेंट फैक्टर 1.8 होने की स्थिति में सैलरी में 13 परसेंट की वृद्धि होने का अनुमान लगाया है. आइए देखते हैं कि 8वें वेतन आयोग के लगाए गए अनुमानों के आधार पर मौजूदा समय में 97,160 रुपये (अलाउंस सहित) सैलरी पाने वाले केंद्र सरकारी कर्मचारी की सैलरी इन फिटमेंट फैक्टरों के बेसिस पर कितनी बढ़ जाएगी- 

1.82 फैक्टर (एम्बिट बेस केस): वेतन 14 परसेंट बढ़कर 1,15,297 रुपये हो सकता है. 

2.15 फैक्टर (एम्बिट मीडियन केस): वेतन 34 परसेंट बढ़कर 1,36,203 रुपये हो सकता है. 

2.46 फैक्टर (एम्बिट अपर केस): वेतन 54 परसेंट बढ़कर 1,51,166 रुपये हो सकता है. 

1.8 फैक्टर (कोटक का अनुमान): वेतन 13 परसेंट बढ़कर लगभग 1,09,785 रुपये हो सकता है. 

DA हो जाएगा 'जीरो'

इन अनुमानों के मुताबिक, नए वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा, जैसा कि पिछली बार संशोधन के वक्त हुआ था. 2016 में जब 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था, तो उस वक्त 125 परसेंट के महंगाई भत्ते को बेसिक पे में मर्ज किया गया था, जिससे DA शून्य हो गया था. फिटमेंट फैक्टर करेंट बेसिक सैलरी पर लागू होता है. जैसे ही पुराना डीए बेसिक सैलरी में मिल जाएगा, तो DA रीसेट होकर जीरो हो जाएगा. सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की गई थी, जिससे मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई. हालांकि, DA रीसेट करने के बाद 14.3 परसेंट की ही हाइक मिली थी. 

ये भी पढ़ें:

एक झटके में 1400 रुपये कम हो गई सोने की कीमत, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget