एक्सप्लोरर

Honda Overpay Staff Bonus: होंडा ने पहले अपने कर्मचारियों को भेजा बोनस, अब मांग रही है वापस; जानें पूरा मामला

Honda Staff ने अपने मैरिसविले, ओहियो में कर्मचारियों को एक ज्ञापन भेजा है. कंपनी ने बोनस राशि से अधिक भुगतान किया था और उन्हें अब इसे वापस लौटाने के लिए बोल दिया गया है

Honda Staff Bonus News : जापानी कार निर्माता कंपनी (Japanese Car Maker) होंडा मोटर्स (Honda Motors) से जुड़ा बेहद अजीब मामला सामने आ रहा है. सूत्रों के अनुसार होंडा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को बोनस से ज्यादा पैसे दे डाले हैं और अब कंपनी पूरा पैसा रिफंड वापस मांग कर रही है. अमेरिका में होंडा के कर्मचारियों को भारी-भरकम बोनस मिलने से काफी खुशी हो रही है. 

कंपनी ने भेजा ज्ञापन 
आपको बता दे कि होंडा मोटर्स ने अपने मैरिसविले (Marysville), ओहियो (Ohio) में कर्मचारियों को एक ज्ञापन भेजा है. इस ज्ञापन के अनुसार कंपनी ने बोनस राशि से अधिक भुगतान किया था और उन्हें अब इसे वापस लौटाने के लिए बोल दिया गया है.

आदेश का विरोध 
वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कमाई घटने से परेशान होंडा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें 'ओवरपेड' बोनस दे दिया है, जो वापस लिया जाएगा. मौजूदा बढ़ती महंगाई के इस दौर में बोनस को कर्मचारियों के लिए बड़ा सहारा माना जाता है. ऐसे में कर्मचारियों के खाते में आ चुके बोनस में से एक बड़ा हिस्सा वापस करने के आदेश का विरोध और निंदा हो रही है. होंडा मोटर्स को पिछली तिमाही के दौरान पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में लगभग 5 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है.

वेतन से कटेगी रकम
NBC4 की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा मोटर्स कंपनी ने अमेरिका के ओहियो स्टेट के मैरिसविले शहर में मौजूद अपनी फैक्टरी के कर्मचारियों को एक मेमो (Memo) भेजा है. इस मेमो में कंपनी ने कहा कि उसने ओवरपेड बोनस अमाउंट उनके खातों में गलती से जमा करा दिया है. मतलब यह कि जितना बोनस बन रहा था, उससे ज्यादा कर्मचारियों को दे दिया है. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को यह ओवरपेड बोनस वापस करना होगा. अगर कर्मचारियों ने इस मेमो का जवाब नहीं दिया, तो यह रकम उनके मासिक वेतन से स्वत: कट ली जाएगी.

ये भी पढ़ें 

7th Pay Commission: एक जुलाई, 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी हो गया आदेश? जानें सरकार ने क्या दी सफाई

Vijay Kedia Portfolio: 'इंडिया को शॉर्ट किया तो गॉड भी नहीं बचाएगा!' जानें दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने किसे गाने के जरिए दी ये नसीहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget