एक्सप्लोरर

UAN: एक से ज्यादा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होने पर क्या करें, समझ लीजिए मर्जर की प्रक्रिया

EPFO: एक से ज्यादा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होने पर उन्हें मर्ज करना बहुत जरूरी है. इस आवेदन को करने के लिए आपको छोटी सी प्रक्रिया से गुजरना होता है. आइए उसे समझ लेते हैं.

EPFO: केंद्र सरकार ने कंपनियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी किए थे. यह नंबर किसी भी कर्मचारी के लिए बहुत काम का होता है. यूएएन नंबर से आप आसानी से पीएफ खाते का बैलेंस और ब्याज चेक कर सकते हैं. हालांकि, कई बार नौकरियां बदलने के चलते कर्मचारियों के एक से ज्यादा यूएएन नंबर बन जाते हैं. ऐसी परिस्थिति में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आप आसानी से इन्हें मर्ज कर सकते हैं. आइए इस पूरी प्रक्रिया को समझ लेते हैं. 

पुरानी कंपनी की वजह से आती है दिक्कत 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) यह 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी करता है. यूएएन ईपीएफ की पहचान करता है और इसे सुरक्षित रखता है. यूएएन के जरिए आप आसानी से कभी अपना पीएफ का पैसा निकाल या ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए आपको कंपनी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके कैरियर के दौरान यूएएन एक ही रहता है. मगर, कुछ मामलों में कर्मचारियों के एक से ज्यादा यूएएन भी बन गए हैं. ऐसा आपकी पुरानी कंपनी की वजह से होता है. ऐसे लोगों को अपना यूएएन मर्ज कर लेना चाहिए वरना भविष्य में दिक्क्तें आ सकती हैं. 

ऐसे बंद कर सकते हैं पुराना यूएएन नंबर 

यदि आपके साथ भी ऐसी गड़बड़ी हो गई है तो नई कंपनी को अपना पुराना यूएएन नंबर दें. पुरानी कंपनी के पीएफ अकाउंट में जमा हुए पैसे को भी नए खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है. आइए समझ लेते हैं कि कैसे एक से ज्यादा यूएएन को मर्ज किया जाए.

  • सबसे पहले आपको मेंबर सेवा पोर्टल पर जाना होगा. 
  • इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर वन मेंबर वन ईपीएफ अकाउंट पर क्लिक करना होगा. 
  • स्क्रीन पर आपके पर्सनल डिटेल दिखने लगेंगे. साथ ही नई कंपनी में बना ईपीएफ अकाउंट भी दिखाई देने लगेगा. इसमें पुरानी कंपनी का फंड ट्रांसफर किया जा सकेगा 
  • ट्रांसफर करने के लिए नई या पुरानी कंपनी से प्रमाणपत्र देना होगा. 
  • इसके बाद पुरानी मेंबर आईडी डालकर गेट डिटेल्स पर क्लिक करना होगा. 
  • फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी को डालकर सबमिट कर दें. 
  • इसके साथ ही आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और आपकी नई कंपनी को इसे प्रमाणित करना होगा. आपकी कंपनी द्वारा प्रमाणित होने के बाद ईपीएफओ आपके एक से ज्यादा अकाउंट को मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा. आप कुछ दिनों बाद ईपीएफओ की वेबसाइट से ही अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं.

इस तरह से भी कर सकते हैं आवेदन 

इसके अलावा आप uanepf@epfindia.gov.in पर ईमेल भेजकर भी यही आवेदन कर सकते हैं. इस ईमेल में आपको अपने नए और पुराने यूएएन की जानकारी देनी होगी. अगर आपके पुराने ईपीएफ अकाउंट एक से ज्यादा हैं तो इन सभी की मर्जर रिक्वेस्ट अलग से देनी होगी. अगर आप अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 01122901406 पर मिस्ड कॉल देकर अपना यूएएन नंबर जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Reliance Industries: रिलायंस ने रचा इतिहास, 20 लाख करोड़ का माइलस्टोन पार करने वाली पहली कंपनी बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget