एक्सप्लोरर

पहली तिमाही नतीजे के बाद इस शेयर ने मचाई हलचल, खरीदने की लगी होड़, 20 रुपये से भी कम कीमत

Stock Market News: पिछले साल जुलाई के महीने में हैथवे केबल एंड डेटाकॉम के शेयर का भाव एक साल यानी 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए 25.66 रुपये पर आ गया था. एक एक साल बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आयी है.

Hathway Cable And Datacom Ltd.: शेयर बाजार संभावनाओं का खेल है और जोखिम से भरा हुआ है. लेकिन एक कहावत है नो रिस्क न गेन. शेयर बाजार में ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है. लेकिन आपका दांव अगर सही जगह पर लग जाए तो फिर आपकी किस्मत रातों-रात बदल सकती है. जी हां, हम जिस शेयर के बारे में बात कर रहे हैं उसकी पहली तिमाही के नतीजे के बाद इसके शेयर में 13 प्रतिशत की तेजी देखी गई है.

हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड का फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही का कंसोलिडेटेड (समेकित) शुद्ध लाभ (नेट प्रोफिट) करीब 69 प्रतिशत बढ़कर 31.03 करोड़ रुपये हो गया, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान 18.37 करोड़ रुपये था.

पहली तिमाही में 69 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा

इस कंपनी के शुद्ध लाभ में उछाल की बड़ी वजह ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार का आना है. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान कर पूर्व लाभ 40.28 करोड़ रुपये का रहा, जो पिछले साल की इसी समान अवधि के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत ज्यादा है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान पहली तिमाही में कर पूर्व लाभ 25.29 करोड़ रुपये था.

पिछले साल जुलाई के महीने में हैथवे केबल एंड डेटाकॉम के शेयरों का भाव एक साल यानी 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए 25.66 रुपये पर आ गया था. एक एक साल बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आयी है. इस साल अप्रैल इस शेयर की कीमत एक साल के सबसे निचले स्तर पर चली गई और ये 11.92 पर पहुंच गया था.

अप्रैल से चढ़ रहे शेयर के भाव

हालांकि, अप्रैल के बाद से एक बार फिर से हैथवे केबल एंड डाटाकॉम के शेयरों की कीमत ऊपर चढ़ रही है. बुधवार 16 जुलाई को इस कंपनी के शेयर बीएसई पर 16.10 रुपये पर खुला, जो एक दिन पहले 15.77 के स्तर पर बंद हुआ था. यानी शेयर में 2 फीसदी की उछाल देखी गई. इसके बाद इंट्रा डे में इसका शेयर 17.95 रुपये उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो करीब 13 प्रतिशत की बढ़त है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने उठाये वो कदम, जिससे बदलेगी देश की तस्वीर, पूरा होगा 'विकसित भारत' का सपना

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget